वाराणसी में ससुराल आये दामाद को ग्रामीणों ने बच्चा चोर समझ कर पीटा, पिता को बचाने के लिए चिल्‍लाते रहे मासूम

जौनपुर से वाराणसी में स्थित ससुराल में पहुंचे एक दामाद को लोगों ने शनिवार को बच्चा चोर समझकर पीट दिया, पुलिस के पहुंचने पर जब जानकारी हुई तो मारपीट करने वाले खिसक लिए

वाराणसी, 24 सितंबर : वाराणसी जिले के बड़ागांव थाना क्षेत्र के हरहुआ से एक चौकाने वाला मामला सामने आया है। हरहुआ इलाके के दासेपुर गांव में शनिवार को अपने ससुराल आए एक दामाद को लोगों ने बच्चा चोर समझकर पीट दिया। वह अपने दो बच्चों को बाजार में सामान लेने के लिए गया था। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और उसे तथा उसके बच्चे को पकड़कर पुलिस चौकी पर ले आई। पुलिस की पूछताछ के बाद जब सच्चाई सामने आई तो मारने पीटने वाले ग्रामीण खिसक लिए।

गेरुआ वस्त्र पहन था जिसके चलते हुआ शक

गेरुआ वस्त्र पहन था जिसके चलते हुआ शक

जौनपुर जिले के जफराबाद इलाके के रहने वाले रतन सिंह परमार की शादी हरहुआ दासेपुर निवासी मान सिंह चौहान की बेटी शीला के साथ से हुई है। कुछ माह पूर्व रतन की पत्नी अपने मायके आई थी। शनिवार को उसका पति रतन सिंह परमार अपनी पत्नी और बच्चों से मिलने के लिए ससुराल में आया। ससुराल आने के बाद वह लोगों से मुलाकात किया। इस दौरान उसके बच्चे 3 वर्षीय अर्पित परमार और 2 वर्षीय अर्पिता परमार ने बाजार घुमाने के लिए जिद किया।

बच्चों को उसके साथ देखकर लोग समझ लिए बच्चा चोर

बच्चों को उसके साथ देखकर लोग समझ लिए बच्चा चोर

रतन अपने बच्चों को लेकर हरहुआ चौराहे पर पहुंचा और एक दुकान पर उन्हें खाने पीने का सामान दिलाया। वहां पर मौजूद लोग जब उससे और उसके साथ जो बच्चों को देखें तो लोग उसे बच्चा चोर समझ लिए। चौराहे पर स्थित एक दुकान पर बच्चे समोसा खा रहे थे। इधर धीरे-धीरे लोग रतन के आसपास एकत्र होने लगे। बच्चे जो समोसा खा लिए और वह बच्चों को बाइक पर बैठाकर अपने ससुराल के लिए निकलने जा रहा था उसी दौरान लोगों ने उसे पकड़ लिया और उसकी पिटाई करने लगे।

पिता को बचाने के लिए चिल्लाते रहे मासूम

पिता को बचाने के लिए चिल्लाते रहे मासूम

रतन की पिटाई किए जाने के दौरान मासूम बच्चे उसे बचाने की गुहार लगाते रहे लेकिन भीड़ द्वारा उन बच्चों को भी अनदेखा कर दिया गया। इस दौरान वहां पर मौजूद कोई सबसे पुलिस को सूचना दे दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और रतन तथा उसके दोनों बच्चों को पकड़कर पुलिस चौकी पर ले कर आई। रतन द्वारा दासेपुर में अपना ससुराल बताने के बाद पुलिस ने ग्राम प्रधान से संपर्क किया। ग्राम प्रधान रतन की पत्नी और उसके ससुराल वालों को लेकर पुलिस चौकी पर पहुंचे तो मारपीट करने वाले सन्न रह गए। उसके बाद धीरे-धीरे लोग खिसक गए। बाद में पुलिस ने लिखा पढ़ी करते हुए उसे और उसके बच्चों को छोड़ दिया। इस मामले को लेकर हर क्षेत्र में देर शाम तक तरह-तरह की चर्चा चलती रही।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+