वाराणसी: नौकरी के लिए खा लिया जहर, नौकरी भी नहीं मिली और चली गई जान

वाराणसी जिले के चौबेपुर थाना क्षेत्र के जाल्हूपुर में स्थित श्री कच्चा बाबा इंटर कॉलेज में मृतक आश्रित कोटे से नौकरी पाने की इच्छा रखने वाला 35 वर्षीय बालेश्वर नामक एक व्यक्ति शनिवार को कालेज में ही जहर खा लिया था। रविवा

वाराणसी, 28 अगस्त : वाराणसी जिले के चौबेपुर थाना क्षेत्र के जाल्हूपुर में स्थित श्री कच्चा बाबा इंटर कॉलेज में मृतक आश्रित कोटे से नौकरी पाने की इच्छा रखने वाला 35 वर्षीय बालेश्वर नामक एक व्यक्ति शनिवार को कालेज में ही जहर खा लिया था। उसके जहर खाने के बाद कॉलेज प्रबंधन पर जहर खिलाने का आरोप लगाते हुए परिजनों ने शनिवार को जमकर हंगामा किया था और बालेश्वर को अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में भर्ती कराए जाने के बाद इलाज के दौरान रविवार को दोपहर बाद उसकी मौत हो गई।

परिजनों ने बलुआ में सड़क पर लगाया जाम

परिजनों ने बलुआ में सड़क पर लगाया जाम

मौत की सूचना मिलने के बाद मृतक के परिजनों और गांव वालों ने चौबेपुर थाना क्षेत्र के बलुआ में सड़क पर जाम लगा दिया। इस दौरान कॉलेज प्रबंधन के साथ ही पुलिस प्रशासन के खिलाफ भी लोगों ने नारेबाजी की। हालांकि रविवार को देर रात परिजनों और जाम लगा रहे लोगों को पुलिस ने समझा-बुझाकर वहां से हटाया। वहीं मृतक के शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

प्रधानाचार्य के कक्ष में खा लिया था जहर

प्रधानाचार्य के कक्ष में खा लिया था जहर

चौबेपुर थानाक्षेत्र के मिश्रपुरा के रहने वाले हीरालाल जाल्हूपुर में स्थित श्री कच्चा बाबा इंटर कॉलेज में चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी थे। नौकरी के दौरान ही करीब 3 साल पहले हीरालाल की मौत हो गई। हीरालाल का बेटा बालेश्वर मृतक आश्रित कोटे से कॉलेज में नौकरी करना चाहता था। मामला न्यायालय में लंबित होने के चलते उसे कालेज में नौकरी नहीं मिल रही थी। कालेज के प्रधानाचार्य विजय प्रताप सिंह के अनुसार शनिवार को बालेश्वर एक पत्र लेकर कालेज में आया और कहासुनी करने के बाद अपने जेब में रखा जाहर निकाल कर खा लिया।

परिजनों ने स्कूल में नारेबाजी और तोड़फोड़ किया

परिजनों ने स्कूल में नारेबाजी और तोड़फोड़ किया

शनिवार को बालेश्वर के जहर खाने की सूचना मिलने के बाद उसके परिवार और गांव के लोग कालेज में पहुंचकर जमकर हंगामा किये। बाद में सूचना मिलन के बाद मौके पर पहुंची पुलिस बालेश्वर को अस्पताल में भर्ती कराने के साथ ही हंगामा कर रहे लोगों को किसी तरह शांत कराई। इस मामले में दोनों तरफ से तहरीर दी गई थी। वहीं बालेश्वर के भाई प्रमोद ने आरोप लगाया कि प्रधानाचार्य उसके पिता हीरालाल की नियुक्ति को ही फर्जी बताते रहे। प्रधानाचार्य नहीं चाहते थे कि बालेश्वर की नियुक्ति उस कॉलेज में हो पाए। यही कारण है कि प्रधानाचार्य और उनके लोगों ने बालेश्वर को जबरन जहर दिया था।

प्रबंधक और प्रधानाचार्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज

प्रबंधक और प्रधानाचार्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज

इस बारे में सीओ पिंडरा अभिषेक कुमार पांडेय ने बताया कि मृतक बालेश्वर के भाई प्रमोद ने तहरीर दिया है। तहरीर के आधार पर कालेज के प्रबंधक और प्रधानाचार्य के खिलाफ चौबेपुर थाने में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस द्वारा दोनों को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+