Sonbhadra News: शादी समारोह से लौट रहे भाई-बहन और भांजी को बोलेरो ने मारी टक्कर, तीनों की मौत
Sonbhadra जिले के ओबरा नगर पंचायत बैरियर के समीप रविवार की मध्य रात्रि में अनियंत्रित बोलेरो के धक्के से तीन लोगों की मौत हो गई, मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पुलिस कार्यवाही में जुटी हुई है
Sonbhadra जिले के ओबरा नगर पंचायत बैरियर के समीप जुल्गुल माइंस मोड़ के पास रविवार की रात्रि 12:00 बजे अनियंत्रित बोलेरो ने बाइक सवारों को धक्का मार दिया। धक्का लगने के बाद बोलेरो चालक बाइक को करीब 100 मीटर तक घसीटते हुए ले गया, जिससे मौके पर ही बाइक सवार तीनों लोगों की मौत हो गई। तीनों एक शादी समारोह में शामिल होकर अपने घर वापस लौट रहे थे। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मृतकों के शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई कर रही है।

चोपन की तरफ जा रही थी बोलेरो
जानकारी अनुसार सोनभद्र जिले के अंबेडकर चौराहा इलाके के रहने वाले 27 वर्षीय वसीम अहमद अपनी बहन 20 वर्षीय हिना और भांजी 16 वर्षीय इस्मा को बाइक से लेकर भलुआ टोला में स्थित एक शादी समारोह में शामिल होने गया था। शादी समारोह में शामिल होने के बाद एक ही बाइक पर बैठकर वापस अपने घर लौट रहे थे। लौटते समय तीनो लोग ओबरा नगर पंचायत बैरियर के समीप पहुंचे उसी समय ओबरा से चोपन की तरफ जा रही तेज रफ्तार की अनियंत्रित बोलेरो ने उनको टक्कर मार दिया। टक्कर लगने के बाद भी बोलेरो चालक बोलेरो को नहीं रोका और उन्हें घसीटते हुए करीब 100 मीटर दूर तक लेकर गया।
दुर्घटना के बाद बोलेरो चालक फरार
रात में दुर्घटना होने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। दुर्घटना के बाद बोलेरो चालक बोलेरो वहीं पर छोड़कर फरार हो गया। बोलेरो में फंसे तीनों लोगों को ग्रामीणों ने बाहर निकालने के साथ ही पुलिस को सूचना दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। इस बारे में थाना प्रभारी मिथिलेश मिश्र ने बताया कि सड़क दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। तीन लोगों की सड़क दुर्घटना में मौत हुई है। मृतकों की शिनाख्त कर ली गई है और रात में ही उनके परिजनों को सूचना दे दिया गया था। उन्होंने यह भी कहा कि दुर्घटना के बाद बोलेरो चालक बोलेरो छोड़कर फरार हो गया है। बोलेरो को कब्जे में लेकर वाहन नंबर के आधार पर पुलिस उसके मालिक और चालक की तलाश करने में जुटी हुई है।












Click it and Unblock the Notifications