जीआरपी ने वाराणसी रेलवे स्टेशन से 3355 बोतल नशीली कफ सिरप के साथ 16 लोगों को किया गिरफ्तार

वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन से जीआरपी और ड्रग विभाग ने 16 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, सात लाख की नशीली सिरप बरामद

वाराणसी, 16 जुलाई : वाराणसी जीआरपी और ड्रग्स विभाग की टीम ने संयुक्त छापेमारी में वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन से 3355 बोतल नशीली कफ सिरप के साथ 16 लोगों को गिरफ्तार किया है। सिरप की खेप को वाराणसी से पश्चिम बंगाल के मालदा ले जाया जा रहा था। इस कफ सिरप को तैयार करने में कोडीन का इस्तेमाल किया जाता है जो प्रतिबंधित बताया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि एमआरपी के अनुसार बरामद सिरप की कीमत करीब सात लाख है, वहीं बंगाल में सिरप की एक बोतल 7 से 8 सौ रूपए में बेचा जाता। पकड़े गए सभी अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

Varanasi GRP

100-100 मिलीग्राम की हैं बोतलें
अधिकारियों ने बताया कि एक बोतल में 100 मिलीग्राम सिरप भरा गया है। तस्कर इसे लेकर पश्चिम बंगाल जाने वाले थे। सिरप के साथ पकड़े गये अभियुक्तों में एक अभियुक्त वाराणसी का रहने वाला है जबकी छह अभियुक्त पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं। सभी लोग बैग में बोतलों को भर कर पश्चिम बंगाल ले जाने की फिराक में थे। जानकारों ने बताया कि कोडीन युक्त सिरप बहुत हानिकारक होती है, यह प्रतिबंधित है। बिना डॉक्टरी सलाह के इसे किसी मरीज को नहीं दिया जा सकता है। यदि कम उम्र के बच्चों को इस सिरप को दे दिया जाए तो उनकी जान भी जा सकती है।

पूरे गिरोह की तलाश जारी
इस मामले में असिस्टेंट कमिश्नर ड्रग, वाराणसी नरेश मोहन ने बताया कि बरामद बोतलों को जब्त करने के साथ ही पकड़े गए ​अभियुक्तों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि पूछताछ में पता चला कि मालदा ले जाने के बाद पश्चिम बंगाल में इस सिरप को 7 से 8 सौ रूपए में बेचा जाता। इस मामले में जो भी लोग दोषी पाए जाएंगे उनके खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई की जाएगी। यह सिरप इन लोगों ने वाराणसी में कहां से लिया था या फिर यह सिरप उनके पास कहां से आया, इसकी भी जांच की जा रही है। पूरे गैंग को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें - यूपी के वे 5 MLA कौन हैं, जो राष्ट्रपति चुनाव में दूसरे राज्यों में डालेंगे वोट ?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+