6 बदमाशों ने गोल्ड-लोन कर्मियों को ऑफिस में बांधा, फिर 10 मिनट में 10 करोड़ लूटे, VIDEO
वापी. गुजरात में वापी के चाणोद क्षेत्र में स्थित गोल्ड लोन के ऑफिस में 10 करोड़ की लूट की वारदात को अंजाम दिया गया। छह नकाबपोश बदमाशों ने दिन-दहाड़े ऑफिस के कर्मचारियों को बंदी बनाकर लूट मचाई। महज 10 मिनट के समय में वे लुटेरे अपना काम खत्म कर भाग निकले। इस घटना के वीडियो सामने आए हैं, जिनमें आप देख सकते हैं कि उन्होंने क्या किया।

आईआईएफएल गोल्ड लोन कचहरी में लूट मचाई
संवाददाता के अनुसार, सूचना मिलने पर कुछ देर बाद पुलिस घटनास्थल पहुंची। बदमाशों की धरपकड़ के लिए पुलिस ने महाराष्ट्र राज्य के बॉर्डर पर भी नाकाबंदी कर दी। छोटे से शहर में बड़ी लूट की वारदात होने से कोहराम मच गया। बदमाशों ने लूट की इस वारदात को चाणोद के चंद्रलोक एपार्टमेंट स्थित आईआईएफएल गोल्ड लोन कचहरी में अंजाम दिया।

फिल्मी स्टाइल में मिनटों में वारदात अंजाम दी
उन बदमाशों के पास कई हथियार थे। उन्होंने कर्मचारियों को टेप से बांधकर लॉकर की चाबियां छीन ली थीं और फिल्मी स्टाइल में मिनटों में लूट को अंजाम दिया। कर्मचारियों का कहना है कि बदमाशों ने 8 करोड़ से ज्यादा के सोने समेत कुल 10 करोड़ का माल लूटा है। एसपी सुनील जोशी का कहना है कि वारदात को लेकर पुलिस ने अलग-अलग टीमें बनाकर बदमाशों को खोजा जा रहा है।

पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी
ऑफिस के बाहर सिक्योरटी गार्ड होने के बावजूद नकाबपोश लोग हथियारों के साथ कैसे घुसे, इसको लेकर पूछताछ की जा रही है। साथ ही महाराष्ट्र बॉर्डर समेत जिले में नाकाबंदी कर पूरे राज्य की पुलिस को सूचना दे दी गई है। सीसीटीवी भी खंगाले हैं।












Click it and Unblock the Notifications