31 किलो गहनों के साथ गुजरात में लूटा गया कुल 13 करोड़ का सोना, सुरक्षा में न गार्ड थे, न अलार्म

वापी. गुजरात में वापी-सिलवासा मेन रोड पर चंद्रलोक कॉम्पलेक्स में स्थित आईआईएफएल गोल्ड लोन के ऑफिस में हुई लूट मामले में कई चूक सामने आई हैं। गुरुवार को सशस्त्र लुटेरों ने दफ्तर के स्टाफ को बंधक बनाकर यहां करीब 13 करोड़ के सोने की लूट हुई थी। सशस्त्र लुटेरे कैसे आसानी से अंदर दाखिल हो गए और फिर कैसे मिनटों में वारदात को अंजाम दिया, यह बातें अब पता चली हैं। दरअसल, आईआईएफएल गोल्ड लोन के ऑफिस में न तो गार्ड थे और न ही अलार्म। सुबह 9.53 बजे छह लुटेरे तमंचे के साथ आ घुसे थे। फिर, उन्होंने 3 महिला सहित 8 कर्मचारियों के हाथ-पैर और मुंह को टेप से बांध दिया था।

 How Six robbers looted 13 crore worth gold in 20 minutes by sticking tape on the mouth of gold loan workers

हाथ-पैर और मुंह टेप से बांध दिए जाने की वजह से कर्मचारी हिल भी न सके। न ही उनकी चीख-चिल्लाहट कोई सुन पाया। महज 18-20 मिनट में ही सशस्त्र लुटेरों ने 3.12 लाख रुपए की नकदी और गहनों को लूटा। बताया जाता है कि, 31 किलो गहनों के कुल 1127 पैकेट थे।

गोल्ड फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों का कहना है कि लुटेरे लोगों के गिरवी रखे गहने लूटकर फरार हुए हैं। उन लुटेरों ने एक कर्मचारी के जरिए स्ट्रांग रूम का दरवाजा खोलकर थैले में पैकेट भरे। इसके बाद ऑफिस को बाहर से ताला मारकर रोड पर खड़ी कार में चढ़कर भाग गए। यह घटना सीसीटीवी फुटेज में भी कैद हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+