गुजरात में पिछली बार हम कुछ सीटों से चूक गए थे, इस बार सरकार बनी तो ताज्‍जुब नहीं होगा: CM गहलोत

वडोदरा। गुजरात विधानसभा चुनाव-2022 का रण तैयार हो चुका है। यहां इसी साल वोट डाले जाएंगे। सभी पार्टियां अपने-अपने दांव पेंच अजमाने में जुट गई हैं। विपक्षी दल कांग्रेस के केंद्रीय पर्यवेक्षक व राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत गुजरात आए हुए हैं। गहलोत का कहना है कि, इस बार गुजरात में कांग्रेस की सरकार बनेगी। उन्‍होंने आज कहा कि, ''यहां पिछली बार हम सरकार बनाने के करीब पहुंच गए थे, लेकिन नहीं बन पाई। अब लोगों में कांग्रेस के प्रति विश्‍वास बढ़ रहा है, चूंकि भाजपा के पास आइडिया नहीं है, वो शासन नहीं कर रही, बल्कि वो सिर्फ लोगों को बेवकूफ बना रही है।''

 'गुजरात मॉडल का खोखलापन लोग समझ गये'

'गुजरात मॉडल का खोखलापन लोग समझ गये'

गहलोत बोले कि, गुजरात में जीतने के लिए वे इस प्रभावशाली चुनाव प्रचार करवाएंगे। इसके लिए रणनीति बनाई जा रही है। उन्‍होंने कहा कि, लोग बहु-प्रचारित विकास के 'गुजरात मॉडल' का खोखलापन अब समझ गये हैं। यह मॉडल अब बेनकाब हो गया है और लोग अब कांग्रेस को मौका देना चाहते हैं। उन्‍होंने कहा कि, देश देख रहा है कि आज संविधान पर आंच आ रही है, हालत खराब है। पत्रकार, कार्यकर्ता जेल में हैं।'
गहलोत ने ये बातें वडोदरा में मीडियाकर्मियों से बात करते हुए कहीं। इस दौरान अशोक गहलोत ने गुजरात के चुनावी समर में कूदी आम आदमी पार्टी (AAP) की एंट्री पर भी बयान दिया। गहलोत ने कहा कि, हमें उनकी एंट्री से चिंतित होने की जरूरत नहीं।

'गुजरात में हमें बहुत मजबूती मिली है'

'गुजरात में हमें बहुत मजबूती मिली है'

गहलोत ने कहा कि, हमारा मुकाबला गुजरात में सत्‍ताधारी दल से है। मैं देख रहा हूं कि, गुजरात में हमें बहुत मजबूती मिली है और हम इस बार कड़ी टक्कर देंगे। उन्‍होंने कहा, ''कांग्रेस यदि अगली सरकार बनाती है तो इससे मुझे आश्चर्य नहीं होगा।''

हमारा मुकाबला सत्तारूढ़ पार्टी से है

हमारा मुकाबला सत्तारूढ़ पार्टी से है

आप के जोर-शोर के प्रचार-अभियान को सिरे से नकारते हुए गहलोत ने दावा किया कि, असली मुकाबला कांग्रेस और सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के बीच ही होगा। उन्‍होंने कहा कि, पिछली बार (2017 में) हम गुजरात में महज कुछ सीटों से बहुमत का आंकड़ा नहीं प्राप्त कर सके थे। मगर, अब पर्याप्‍त संख्‍या तक पहुंच सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+