उत्तराखंड: धामी के रोड शो में उमड़ी भीड़, सीएम बोले- UP की तरह उत्तराखंड में भी चलेगा बुलडोजर
चंपावत उपचुनाव की तैयारी जोरों पर है। सीएम पुष्कर सिंह धामी के समर्थन में वोट मांगने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को पहुंचे।
चंपावत, 28 मई: चंपावत उपचुनाव की तैयारी जोरों पर है। सीएम पुष्कर सिंह धामी के समर्थन में वोट मांगने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को पहुंचे। इसके बाद जनसभा स्थल पर लोग जोर-जोर से योगी योगी के नारे लगाने लगे। सीएम योगी ने सभी का अभिवादन स्वीकार किया।
Recommended Video

सीएम योगी ने पुष्कर सिंह धामी के समर्थन में रोड शो किया। इस दौरान बुलडोजर एक बार फिर छा गया। सीएम धामी ने कहा कि जिस तरह से यूपी में मुख्यमंत्री योगी का बुलडोजर चला है, वैसे ही उत्तराखंड में भी चलेगा। उन्होंने कहा कि यूपी में अपराधी बुलडोजर के डर से बिल में दुबके हुए हैं। पहले अपराध की बहुत खबरें सुनते थे, लेकिन बुलडोजर से अब अपराधी कांपते हैं।
सीएम धामी करेंगे जीत दर्ज
सीएम धामी ने चंपावत की जनता से 31 मई को होने वाले चुनाव में भारी संख्या में मतदान करने की अपील की। जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि चंपावत की जनता मुख्यमंत्री धामी को निराश नहीं करेंगे और भारी मतों से विजय प्राप्त करेंगे। लेकिन जब तक सफलता हाथ नहीं आ जाती, तब तक हम अपना प्रयास जारी रखेंगे। सीएम योगी ने कहा कि देवभूमि का विकास आज हर कोई देख रहा है। चारधाम यात्रा के लिए पूरे देश से श्रद्धालु उत्तराखंड पहुंच रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications