Yamunotri Dham: पैदल मार्ग में यात्रियों के फंसने का वीडियो आया सामने, पुलिस प्रशासन ने ऐसे संभाला मोर्चा

चार धाम यात्रा शुरू होते ही यमुनोत्री धाम में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। लगातार सोशल मी​डिया में पैदल मार्ग के वीडियो वायरल हो रहे हैं।

जिनमें साफ देखा जा रहा है कि हजारों की संख्या में श्रद्धालु कतार में लगे हैं। कहीं भी पांव रखने की जगह नहीं है।ये वीडियो सामने आने के बाद प्रशासन हरकत में आया और यात्रियों से रुकने के लिए कहा गया।

Yamunotri Dham Video of passengers getting stuck on footpath surfaces police administration action

जगह जगह जाम की स्थिति बनी रही। साथ ही कई जगह घंटो लोगों को जाम में फंसे रहने की सूचना मिली। इस बीच उत्तरकाशी जिला प्रशासन ने भी मोर्चा संभाला।

उत्तरकाशी के एसपी अर्पण यदुवंशी ने रात में खुद फील्ड में उतरकर यातायात का संचालन करवाया। जिससे अब कुछ राहत मिलती हुई नजर आ रही है। इस बार कपाट खुलने के समय रिकॉर्ड 12 हजार श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे। जो कि कई सालों में एक दिन में सबसे ज्यादा श्रद्धालु यमुनोत्री में पहुंचने का रिकॉर्ड बना है।

इस तरह से यमुनोत्री धाम में करीब 8 किमी के पैदल संकरे रास्ते में डंडी कंडी, घोड़े खच्चर, यात्रियों को एक साथ चलने की वजह से कई जगह हालात बिगडते हुए नजर आए।

जिसके बाद सुरक्षा को देखते हुए उत्तराखंड पुलिस ने यात्रियों से अपील कर कहा कि आज यमुनोत्री धाम में क्षमता के अनुसार पर्याप्त श्रद्धालु पहुंच चुके हैं। अब और अधिक श्रद्धालुओं को भेजना जोखिम भरा है। जो भी श्रद्धालु आज यमुनोत्री यात्रा पर आने जा रहे हैं, उनसे अपील है कि आज यमुनोत्री जी की यात्रा को स्थगित करें।

यमुनोत्री धाम के दर्शन के लिए उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़ से पैदल मार्ग पर हादसे का खतरा है। करीब पांच से छह किमी का यमुनोत्री पैदल मार्ग बेहद संकरा है। जिसका कुछ हिस्सा चट्टान पर तो कुछ हिस्सा लोहे के एंगल पर लिंटर डालकर तैयार किया गया है। जिससे यहां पैदल मार्ग पर दबाव बढ़ने पर हादसे का खतरा बना हुआ है।

इस बीच यमुनोत्री पैदल मार्ग पर भीड़ के चलते श्रद्धालुओं के फंसने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक स्थानीय व्यक्ति प्रशासन व सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार की कोई व्यवस्था नहीं है। यहां पर डोली वालों के लिए भी कोई व्यवस्था है।

न पिट्ठू वालों के लिए, न यात्रियों के लिए, न घोड़े और न घोड़ा संचालकों के लिए व्यवस्था है।यमुनोत्री धाम में कपाट खुलने के बाद से ही तीर्थयात्रियों की भीड़ उमड़ने लगी है। ऐसे में एक तरफ जहां प्रशासन डंडी कंडी और घोड़ा संचालकों को जानकीचट्टी में रेाक रहा है, वहीं, हाईवे पर ट्रैफिक जाम की समस्या भी दूर नहीं हो पा रही है।

शनिवार को जहां यात्रा के दूसरे दिन हाईवे पर जाम के कारण यात्री कई घंटे तक परेशान रहे थे। इसके बाद पुलिस और प्रशासन ने खुद मौके पर व्यवस्था बनाई। रात में ही एसपी उत्तरकाशी पुलिस टीम के साथ यातायात का संचालन करते हुए नजर आए। इसके बाद अब स्थिति कुछ सामान्य बनती जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+