World environment day: CM धामी ने एक पेड़ मां के नाम के तहत लगाया सीता अशोक का पौधा, ये कार्यक्रम आयोजित
World environment day: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गुरुवार को गंगोत्री धाम में विशेष स्वच्छता एवं पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के अंतर्गत पौधारोपण किया। इस अवसर पर उन्होंने सीता अशोक का पौधा लगाया।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रदेश की जनता से भी आह्वान किया कि वे इस पावन कार्य में सहभागी बनें और अपनी मां के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए प्रकृति की सेवा करें। यह अभियान मातृ सम्मान एवं पर्यावरण संरक्षण को समर्पित है, जिसमें प्रत्येक व्यक्ति को अपनी माता के नाम पर एक वृक्ष लगाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

गंगोत्री में विधायक सुरेश सिंह चौहान ने "एक पेड़ मां के नाम" लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। साथ ही उन्होंने सभी को स्वच्छ पर्यावरण की शपथ दिलाकर पर्यावरणीय जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक किया। शपथ ग्रहण कार्यक्रम के पश्चात विधायक के नेतृत्व में मंदिर समिति, पुलिस विभाग,नगर पंचायत गंगोत्री,स्वच्छता मित्र, आईटीबीपी,वन विभाग एवं श्रद्धालुओं के साथ स्वच्छता रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से लोगों को प्लास्टिक उन्मूलन,स्वच्छता और हरित जीवनशैली के प्रति जागरूक किया गया।
उसके बाद स्नान घाटों की सामूहिक सफाई की गई। सफाई कार्य के बाद गोमुख पैदल मार्ग पर विधायक चौहान द्वारा "एक पेड़ मां के नाम" वृक्षारोपण कर पर्यावरण के प्रति भावनात्मक जुड़ाव की प्रेरणा दी। अन्य नागरिकों ने भी वृक्षारोपण कर इस अभियान में सहभागिता की। इस अवसर पर विधायक ने श्रद्धालुओं से प्लास्टिक का परित्याग करने की अपील की और जूट के थैले वितरित कर पर्यावरण अनुकूल व्यवहार को प्रोत्साहित किया।
उन्होंने यात्रा व्यवस्थाओं का भी स्थलीय निरीक्षण किया एवं श्रद्धालुओं से संवाद कर उनकी संतुष्टि जानी,जिसमें श्रद्धालु प्रसन्न दिखे। विश्व पर्यावरण दिवस पर वन विभाग द्वारा अलग अलग स्थानों पर पौध रोपण कर पर्यावरण बचाने का संकल्प लिया। चमोली जिले में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर केदारनाथ, बद्रीनाथ, अलननन्दा वन प्रभाग ने जिले में कई जगहों पर पौध रोपण कार्यक्रम चलाया, इस दौरान ग्रामीण क्षेत्रो के साथ साथ नगर पालिकाओं में पौध रोपण किया गया।
प्रभागीय वन अधिकारी सर्वेश दुबे ने बताया कि जिले में पर्यवारण सरक्षण को लेकर अनेको जगहो पर फलदार, छायादार पौध रोपित किये गए हैं, इन पौधों को सुरक्षित रखने का संकल्प लिया गया, विश्व पर्यारण दिवस पर एक पौध माँ के नाम से लगाया गया है।
अल्मोड़ा जिले में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिला मुख्यालय के चौघानपाटा से खेल विभाग द्वाराक्रॉस कंट्री रेस आयोजित की गई, और पर्यटन विभाग द्वारा साईकिल रैली निकाली गई,रैली में प्रतिभागियों के माध्यम से "प्लास्टिक हटाओ पर्यावरण बचाओ का संदेश दिया गया, कई स्थानों में पौधारोपण भी किया गया।
रानीखेत के छावनी क्षेत्र के स्मृति वन क्षेत्र में केआर सी कमांडेंट बिग्रेडियर संजय कुमार यादव ने छावनी परिषद द्वारा आम नागरिकों के लिए बनाए गए ओपन जिम का शुभारंभ किया । विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर के आर सी कमांडेंट संजय कुमार यादव, छावनी परिषद के सीईओ कुणाल रोहिला और छावनी परिषद के अधिकारियों, कर्मचारियों, और छावनी परिषद के नामित सदस्यों द्वारा पौधा रोपण भी किया।












Click it and Unblock the Notifications