एलयूसीसी और निजी स्कूलों में फीस बढ़ोत्तरी के खिलाफ शिक्षा मंत्री आवास का घेराव,महिला कांग्रेस ने खोला मोर्चा
उत्तराखंड महिला कांग्रेस ने एलयूसीसी और निजी स्कूलों में फीस बढ़ोत्तरी के खिलाफ शिक्षा मंत्री के आवास का घेराव किया। प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में महिलाओं ने मंत्री के निवास पर जोरदार प्रदर्शन किया।
ज्योति रौतेला ने आरोप लगाया कि एलयूसीसी घोटाले ने जिस तरह देवभूमि को कलंकित किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि विभाग द्वारा द लोनी अर्बन मल्टी क्रेडिट एंड थ्रिफ्ट कॉपरेटिव सोसायटी के खिलाफ निवशकों ने जिस प्रकार से जगह-जगह अपने पैसों को वापस दिये जाने के लिए प्रर्दशन किये हैं वह निश्चित रूप से देवभूमि को शर्मसार करने वाला है।

कहा कि निवेशकों ने सोसायटी पर इस लिए विश्वास किया था कि सोसायटी भारत के कृषि मंत्रालय में पंजीकृत थी। लेकिन जिस तरह से सोसायटी द्वारा अपने पोर्टल को बन्द किया गया है। उससे साफ जाहिर है कि वह जनता के पैसे को ऐंठने के लिए इस तरह पोर्टल बनाकर जनता को ठगने का काम कर रही है, जिसे बर्दाश्त नही किया जायेगा। उन्होंने भाजपा सरकार को घेरते हुए कहा कि यदि जनता का पैसा नही लौटाया गया तो महिला कांग्रेस पूरे राज्य में सरकार व सोसायटी के खिलाफ जोरदार संधर्ष करेगी।
ज्योति रौतेला ने कुट्टु के आटे में मिलावट से बीमार हुए लोगों की प्रति सहानुभूति जताते हुए कहा कि यह कोई नया मामला नही है, इससे पहले भी कई बार इस तरह के संगीन मामले हुए है। परन्तु सरकार ने इन मामलों से कोई भी सबक नही लिया। उन्होंने जोर देकर कहा कि सरकार को इस तरह गंभीर मामलों में गहन जॉच कर उन लोगों के खिलाफ शख्त कार्यवाही करनी चाहिए, ताकि भविष्य में दूबारा ऐसा दुसाहस न कर सके।
ज्योति रौतेला ने स्कूलों द्वारा लगातार फीस बढोतरी किये जाने की निन्दा करते हुए कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार बेरोजगारों को रोजगार देने में असफल साबित हुए है। उन्होंने कहा कि स्कूलों द्वारा ना केवल फीस ही बढाई गई है, बल्कि अपने चहेते बुकसेंलरों से कापी-किताबों में बेतहासा बढ़ोतरी कर कमीशन लिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications