Uttarakhand: यहां महिलाओं को मंदिर में 80 फीसदी शरीर से ढके कपड़े पहनकर आने की अपील, जानिए वजह
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद अध्यक्ष,पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी के सचिव महंत रविंद्रपुरी ने कनखल दक्षेश्वर महादेव मंदिर, नीलकंठ मंदिर , टपकेश्वर मंदिर में महिलाएं व युवतियों को 80 फीसदी शरीर ढके कपड़े पहनकर आने को कहा है।

हरिद्वार के दक्ष मंदिर में छोटे कपड़े पहनकर आने पर पाबंदी लगा दी गई है। अखाड़ा परिषद ने एक अपील जारी कर महिलाओं और युवतियों को मंदिर में 80 फीसदी शरीर से ढके कपड़े पहनकर आने को कहा है।
श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने बयान जारी कर कहा
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद अध्यक्ष एवं पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी के सचिव श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने बयान जारी कर कहा कि कनखल दक्षेश्वर महादेव मंदिर, नीलकंठ मंदिर , टपकेश्वर महादेव मंदिर में महिलाएं व युवतियों को 80 फीसदी शरीर ढके कपड़े पहनकर ही दर्शन के लिए आने को कहा है। श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने अपने बयान में कहा कि दक्षिण भारत के साथ ही बीते दिनों महाराष्ट्र में भी इस तरह की अपील जारी की गई है। जो लोग बहुत कम पहनावे के साथ मंदिर आएंगे। मंदिर में प्रवेश पर रोक रहेगी।
बच्चों को अच्छे संस्कार दें
श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने कहा है कि आज कल जिस तरह के पहनावा के साथ महिलाएं व युवतियां मंदिर आती हैं, उसको लेकर कई बार मंदिर में आने वाले लोग भी आपत्ति दर्ज करा चुके हैं। उन्होंने कहा कि कई बार मंदिर में छोटे कपड़े पहनकर आने वाली महिलाओं और कन्याओं को देखकर लोग असहज महसूस करते हैं। उन्होंने कहा कि मंदिर में जिस भावना के साथ लोगों को आना चाहिए, उसी के साथ आना जरुरी है। धार्मिक परंपरा के अनुसार ही वस्त्र धारण करना चाहिए। जो कदम उनके द्वारा उठाया जा रहा है। इससे समाज में एक संदेश जाएगा। हालांकि उन्होंने ये भी जोड़ा कि समाज में 1, दो प्रतिशत लोग ऐसे करते हैं। उन्होंने लोगों से अपने बच्चों से अपील की है कि बच्चों को अच्छे संस्कार दें।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications