उत्तराखंड के चुनावी मौसम में क्या सियासी बदलाव में अहम भूमिका निभाएंगे हरक के छलके आंसू, जानिए
चुनावी मौसम में हरक सिंह के आंसू सोशल मीडिया मे वायरल
देहरादून, 18 जनवरी। उत्तराखंड के चुनावी मौसम में सबकी निगाहें हरक सिंह रावत पर आकर टिकी हैं। उत्तराखंड में चुनावी मौसम वैज्ञानिक के नाम से फेमस हरक सिंह रावत अब भाजपा से निकाले जाने के बाद कांग्रेस के हाथ को थामने को बेकरार नजर आ रहे हैं। हालांकि अब तक कुछ भी साफ नहीं हो पा रहा है। ऐसे में हरक सिंह रावत ने इमोशनल कार्ड जरुर खेल दिया है। चुनावी मौसम में हरक सिंह के आंसू जरुर सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहे हैं। जिसके बाद हरक सिंह के आंसूओं को चुनाव में बड़ा सैलाब आने का दावा भी किया जा रहा है।

हरक के आंसू या इमोशनल कार्ड
उत्तराखंड की सियासत में हरक और आंसूओं का बड़ा रोल रहा है। हरक सिंह खुद को इमोशनल व्यक्ति बताते हैं। ऐसे में जब भाजपा ने पार्टी से बाहर कर दिया तो हरक सिंह के आंसू छलक पड़े। वे खुद कहते हुए दिखाई दिए कि वे बड़े इमोशनल व्यक्ति हैं। हरक सिंह भाजपा संगठन की कार्रवाई को गलत बता रहे हैं। उनका दावा है कि वे दिल्ली भाजपा के केन्द्रीय नेतृत्व से मिलने आए थे, न कि कांग्रेस में जाने के लिए। उन्होंने कहा कि भाजपा से बड़ी गलती हो गई है, जो उन्होंने सोशल मीडिया में खबरों के आधार पर हरक सिंह को पार्टी से निकाल दिया। हरक यहीं नहीं रूके उन्होनें अब कांग्रेस के लिए काम करने की बात की, साथ ही कहा कि कांग्रेस की अब प्रदेश में 40 से ज्यादा सीटें आएंगी।
चुनावी मौसम में खास हैं हरक के आंसू
Recommended Video
हरक सिंह के इन आंसूओं को चुनावी मौसम को देखते हुए काफी अहम माना जा रहा है। जिससे जनता के बीच जाने पर हरक सिंह अपना इमोशनल कार्ड खेल सके। इस तरह की राजनीति हरक सिंह उत्तराखंड में चुनावी मौसम में कई बार खेल चुके हैं। हरक सिंह को चुनावी मौसम का वैज्ञानिक कहा जाता है, माना जाता है कि हरक सिंह सत्ता की हवा का रुख भांप जाते हैं। ऐसे में इस बार हरक सिंह कांग्रेस की सरकार को आते देख भाजपा से मोहभंग होने की बात करते आए हैं। इसके साथ ही देवी देवताओं की सौगंध से लेकर आंखों में आंसुओं का सैलाब हरक सिंह रावत की राजनीति का एक अहम हिस्सा माना जाता है। इसी राजनीति के बाद हरक सिंह पहाड़ के लोगों के बीच अपना कद जमाते आ रहे हैं। इस बार हरक सिंह के आंसू और कांग्रेस की सरकार बनाने का आशीर्वाद जनता तक कितना कारगर होता है। ये भी अभी देखना दिलचस्प होगा।
सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हरक के वीडियो
कुछ दिन पहले तक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ डिनर टेबल पर जोर जोर से ठहाके लगाने वाले हरक सिंह अब मीडिया के सामने आंसू पौछते हुए नजर आ रहे हैं। हरक सिंह रावत का आंसू पौछते हुए वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर हरक सिंह के इस तरह के कई वीडियो जमकर वायरल हो रहे हैं, जिनमें गढ़वाली बोली के गीत हरक सिंह के इस वीडियो के बैकग्राउंड में सुनाई दे रहे हैं। ऐसे में हरक सिंह को लेकर लोग जबरदस्त कमेंट करने में लगे हैं। इस के साथ ही 2016 में विधानसभा के अंदर हरीश रावत सरकार को गिराने के बाद के वीडियो भी जमकर वायरल हो रहे हैं। जो कि इन वीडियो के आधार पर कांग्रेस में न लेने की राय भी देते हुए नजर आ रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications