कौन बनेगा उत्तराखंड का नया डीजीपी, तीन एडीजी के नाम पैनल में भेजे, नवंबर में लगेगी मुहर

उत्तराखंड का नया डीजीपी कौन बनेगा। इसको लेकर चर्चा तेज हो गई है। वर्तमान डीजीपी अशोक कुमार का कार्यकाल 30 नंबवर को पूरा हो रहा है। ऐसे में पुलिस मुख्यालय की ओर से भी नए डीजीपी चुनने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

Who will become new DGP of Uttarakhand, names of three ADG sent to the panel, approval will be given in November

पुलिस मुख्यालय की ओर से तीन ​वरिष्ठतम अधिकारियों के नाम का पैनल शासन को भेज दिए गए हैं। इनमें एडीजी दीपम सेठ, एडीजी पीवीके प्रसाद और एडीजी अभिनव कुमार शामिल हैं। अब ये पैनल शासन से यूपीएससी भेजा जाएगा। नवंबर में इसकी बैठक में प्रदेश के 12वें डीजीपी का चयन होगा।

उत्तराखंड के वर्तमान डीजीपी अशोक कुमार 30 नंबवर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। डीजीपी बनने के लिए वे अधिकारी पात्र होते हैं जो 30 वर्ष की सेवा पूरी कर चुके हों। वर्तमान में इस शर्त को कोई भी अधिकारी पूरा नहीं कर पा रहे हैं। ऐसी स्थिति में पिछले दिनों यूपीएससी ने इन नियमों में बदलाव किया है।

जो 25 वर्ष की सेवा पूरी कर चुके हों और एडीजी की रेंक पर रहे हों, का नाम भी पैनल में भेजा जा सकता है। इस समय प्रदेश में सात एडीजी हैं। सबसे सीनियर एडीजी दीपम सेठ 1995 बैच के हैं। दूसरे नंबर पर 1995 बैच के ही पीवीके प्रसाद, तीसरे नंबर पर 1996 बैच के अभिनव कुमार हैं। इनके बाद एडीजी संजय गुंज्याल, अमित सिन्हा, वी मुरुगेशन, एपी अंशुूमन भी एडीजी हैं और 25 वर्ष की सेवा पूरी कर चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+