38TH NATIONAL GAMES 2025 में कौन से राज्य रहे टॉप पर, जानिए कब और कहां होंगे अब 39 वें नेशनल गेम्स
हल्द्वानी के गौलापार स्टेडियम में शुक्रवार 14 फरवरी को 38 वे राष्ट्रीय खेलों का शानदार समापन हो गया। आयोजन में बॉलीवुड गायक सुखविंदर, श्वेता माहरा और दिगारी ग्रुप की प्रस्तुतियों ने चार चांद लगा दिए। 39 वां राष्ट्रीय खेल अब मेघालय में होंगे।
अगले राष्ट्रीय खेल मेघालय में आयोजन के लिए ध्वज सोपा गया। मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा ने 39वें नेशनल गेम्स मेघालय को मिलने पर उन्होंने उन्होंने आभार जताया है। इस अवसर पर मेघालय के मुख्यमंत्री को अगले राष्ट्रीय खेलों के लिए ध्वज सोपा गया।उन्होंने कहा नेशनल गेम्स के सभी कार्यक्रम फरवरी-मार्च 2027 में आयोजित होंगे।

मेघालय सीएम ने नेशनल गेम्स की मेजबानी मिलने पर खुशी जताई। उन्होंने कहा वे पूरी तरह से नेशनल गेम्स की मेजबानी के लिए तैयार हैं। खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि इतने भव्य आयोजन में सबसे बड़ा योगदान उन एथलीट्स का रहा है जिन्होंने प्रदेश के लिए अभूतपूर्व प्रदर्शन किया।
उत्तराखंड खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि खिलाड़ियों ने हमें पिछले राष्ट्रीय खेलों में मिले 25वें स्थान से सीधे सातवें स्थान तक पहुंचा दिया है। खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि हमने उत्तराखंड को खेल भूमि बनाने का सपना देखा था लेकिन इस सपने को साकार करने का बीड़ा हमारे खिलाड़ी ने उठाया और सफल कर दिखाया।
खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि राष्ट्रीय खेलों में हमने ग्रीन गेम्स जैसी नई अवधारणाओं पर काम किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड ने राष्ट्रीय खेलों के आयोजन के स्तर को बहुत ऊंचा कर दिया है। खेल मंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय खेलों के दौरान हमारे प्रदेश में खेलने आए सभी खिलाड़ियों ने यहां की खेल सुविधाओं की जिस तरह से प्रशंसा की वह सरकार के लिए बड़ी उपलब्धि है।
खेल मंत्री ने कहा कि हमारे एथलीट्स ने राष्ट्रीय खेलों के स्तर पर तो शानदार प्रदर्शन किया ही है अब प्रदेश सरकार इन्हीं खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कामयाब होने के लिए तैयार करेगी।
उत्तराखंड में आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेल 2025 का रंगारंग समापन हो गया है। इस बार नेशनल गेम्स में सर्विसेज स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड 68 गोल्ड के साथ चैंपियन बना। दूसरे नंबर पर 54 गोल्ड के साथ महाराष्ट्र रहा। 48 गोल्ड के साथ तीसरे नंबर पर हरियाणा रहा। उत्तराखंड 24 गोल्ड जीतकर 7वें नंबर पर रहा। उत्तराखंड के पास 103 मेडल आए। जो अब तक का नेशनल गेम्स में सबसे ज्यादा मेडल लाने का रिकॉर्ड है।
उत्तराखंड मेडल टैली यानी पदक तालिका में 103 मेडल जीत कर सातवें स्थान पर रहा, लेकिन कुल मेडलों की संख्या से देखें तो उत्तराखंड चौथे स्थान पर रहा है. जबकि, राज्यों के हिसाब से देखें तो उत्तराखंड सबसे ज्यादा मेडल जीतने वाले राज्यों में तीसरे नंबर पर रहा. उत्तराखंड से ऊपर पहले नंबर पर महाराष्ट्र ने 201 और दूसरे नंबर पर हरियाणा ने 153 मेडल जीते हैं. हालांकि, सर्विसेज ने भी 121 मेडल जीते हैं, लेकिन सर्विसेज की टीम किसी राज्य में गिनती नहीं होती है तो उत्तराखंड तीसरे नंबर पर रहा.
पदक तालिका-
- पहला- सर्विसेज स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड -68 गोल्ड, 26 सिल्वर और 27 ब्रॉन्ज , 121 मेडल
- दूसरा- महाराष्ट्र 54 गोल्ड, 71 सिल्वर और 76 ब्रॉन्ज मेडल, 201 मेडल
- तीसरा -हरियाणा 48 गोल्ड, 47 सिल्वर और 58 ब्रॉन्ज मेडल, 153 मेडल
- सातवां- उत्तराखंड 24 गोल्ड, 35 सिल्वर और 43 ब्रॉन्ज मेडल, 103 मेडल












Click it and Unblock the Notifications