Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

तिरुपति बालाजी मंदिर में लड्डू वाले प्रसाद मे मिलावटी घी कहां से आया,यहां फैक्ट्री में छापा,जानिए क्या मिला

तिरुपति बालाजी मंदिर में लड्डू वाले प्रसाद मे मिलावट को लेकर रुड़की के थाना भगवानपुर औद्योगिक क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा विभाग ने एक फैक्ट्री में छापा मारा। भोले बाबा ऑरेगेनिग डेरी मिल्क प्राइवेट लिमिटेड फैक्ट्री में टीमों ने छापेमारी कर जानकारी जुटाई।

छापेमारी के दौरान फैक्ट्री में प्रोडक्शन बंद पाया गया है। टीम के अधिकारियों ने फैक्ट्री प्रबंधन को कागजात दिखाने के लिए निर्देश दिये हैं।

Where adulterated ghee from laddu prasad Tirupati Balaji temple raided factory roorkee what found

अधिकारियों ने बताया कि जब खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम फैक्ट्री पहुँची तो वहां किसी तरह का कोई भी प्रोडक्ट बनता हुआ नही मिला है। बस खाली रैपर और डब्बे रखे हुए थे। वही टीम को कंपनी में दो वर्कर मिले जिनसे जानकारी ली गई तो कर्मचारियों ने बताया कि एक महीने से कम्पनी में कोई प्रोडक्शन नही हो रहा है, जिसके बाद खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने कंपनी को कागजात दिखाने के लिए निर्देशित किया है।

घी बनाने वाली कंपनी पर छापा
उन्होंने कहा कि केंद्रीय जांच के मामले में जांच कर रही है और वह भी अपनी तरफ से रिपोर्ट बनाकर केंद्रीय टीम को भेजेंगे। तिरुपति बाला जी मंदिर के प्रसाद में लिए जाने वाले लड्डू के घी में मिलावट के मामले को लेकर आंध्र प्रदेश और उत्तराखंड खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने भगवानपुर स्थित घी बनाने वाली एक कंपनी पर छापा मारा।

घी के सैंपल लिए
बताया जा रहा है कि कंपनी में बने घी का इस्तेमाल तिरुपति बाला मंदिर के प्रसाद वाले लड्डू में हो रहा था। टीम ने कंपनी में रखे घी के सैंपल लिए हैं। दस्तावेजों को भी जब्त किया गया है। आंध्रप्रदेश स्थित तिरुपति बाला जी के मंदिर में लड्डू का जो प्रसाद दिया जा रहा था उसके घी में मिलावट की बात सामने आई थी।

ये है मामला
घी में पशु की चर्बी होने तक की बात कही गई थी। मामले की जांच पड़ताल उच्च स्तर पर चल रही है। जांच पड़ताल में सामने आया है कि मंदिर से मिलने वाले प्रसाद लड्डू में जो घी इस्तेमाल हो रहा था। बताया जा रहा है कि बड़े पैमाने पर इस फैक्ट्री से घी की सप्लाई की गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+