Uttarakhand weather update: हथेली पर जान, हर जगह नुकसान, चार धाम यात्रा बंद, जगह-जगह यात्री फंसे
उत्तराखंड में फिलहाल मौसम से किसी तरह की राहत नहीं मिलने जा रही है। मौसम विभाग की मानें तो 16 जुलाई तक मौसम में किसी तरह के बदलाव की संभावना नहीं है।
उत्तराखंड में फिलहाल मौसम से किसी तरह की राहत नहीं मिलने जा रही है। मौसम विभाग की मानें तो 16 जुलाई तक मौसम में किसी तरह के बदलाव की संभावना नहीं है। हालांकि 13 और 14 को बारिश का येला अलर्ट है। लेकिन 15 और 16 को लेकर फिर से ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इधर गंगोत्री, यमुनोत्री व बद्रीनाथ हाईवे दूसरे दिन भी जगह जगह बंद रहा। हाईवे पर जगह जगह यात्री फंसे हुए हैं। सरकार ने लोगों से भारी बारिश में पहाड़ों की यात्रा नहीं करने की सलाह दी है।

गंगोत्री से पहले धराली में नदी का जलस्तर बढ़ने से हाईवे पूरी तरह बाधित है। यहां गाड़ियों को पार कराने के लिए पानी के तेज बहाव को पार करना पड़ रहा है। यात्री जान हथेली में लेकर रास्ता पार कर रहे हैं। कई यात्रियों को बीआरओ अपने ट्रक से रास्ता पार कराते हुए नजर आए।
गंगोत्री धाम का पड़ाव धराली... किस तरह जान हथेली पर रखकर नदी को पार किया जा रहा pic.twitter.com/3hTttbCiRL
— pavan nautiyal (@pavannautiyal) July 12, 2023
कांवड़ियों की भीड़ से धराली में जाम और अफरा तफरी मची रही। इसके अलावा गंगोत्री हाईवे हेल्गुगाड़ के पास भूस्खलन के कारण बंद हो गया है। जिसके चलते भटवाड़ी और गंगनानी में वाहनों को रोका गया है। यमुनोत्री हाईवे झर्झर गाड़ से रानाचट्टी के बीच भू-धंसाव की चपेट में आने से बंद है। बदरीनाथ हाईवे छिनका और पातालगंगा के पास अवरुद्ध है। जिससे यात्रा बंद है।
Recommended Video
प्रदेश में बारिश के चलते बुधवार को 449 सड़कें बंद रहीं। भारी बारिश के बीच राज्यपाल गुरमीत सिंह बुधवार दोपहर अचानक सचिवालय स्थित आपदा परिचालन केंद्र पहुंचे। उन्हें अचानक वहां देख अफसरों में हड़कंप मच गया। राज्यपाल ने अधिकारियों से बारिश के कारण हुए नुकसान की जानकारी ली। उधर नरेंद्रनगर में 15 जुलाई को प्रस्तावित मध्य क्षेत्रीय परिषद बैठक भारी बारिश को देखते हुए स्थगित कर दी गई है। बैठक में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी मौजूद रहने वाले थे।












Click it and Unblock the Notifications