Uttarakhand weather: चारों धाम समेत पूरे उत्तराखंड के लिए मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, जानिए मौसम का अपडेट
मौसम विभाग ने उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और चमोली में हल्की बारिश की संभावना जताई है। इन तीनों जिलों में ही चार धाम आते हैं। चारों धाम की यात्रा कर रहे यात्रियों को मौसम देखकर ही यात्रा करने की अपील की जा रही है।

उत्तराखंड में बीते कुछ दिनों से भीषण गर्मी का असर दिखने लगा है। इस बीच चार धाम यात्रा मार्गों पर भी मौसम साफ रहने से यात्रा ने तेजी पकड़ी है। हालांकि अब मौसम में बदलाव हो सकता है। मौसम विभाग ने उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और चमोली के कुछ स्थानों में हल्की बारिश की संभावना जताई है। इन तीनों जिलों में ही चार धाम आते हैं।
मैदान के कुछ इलाकों में भी हल्की बारिश का अनुमान
ऐसे में चारों धाम की यात्रा कर रहे यात्रियों को मौसम देखकर ही यात्रा करने की अपील की जा रही है। इसके साथ ही मैदान के कुछ इलाकों में भी हल्की बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग ने बुधवार और बृहस्पतिवार को मौसम बदले रहने का पूर्वानुमान जताया है। पहाड़ में गर्जना के साथ बिजली चमकने और हवाओं के साथ हल्की बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। 17 मई को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और चमोली के कुछ स्थानों में हल्की बारिश हो सकती है। जबकि, 18 मई को भी कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावनाएं हैं। हालांकि बुधवार को दिन की शुरूआत चटक धूप से हुई है।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications