VIDEO: आग खाने वाला आदमी देखा क्या? लोग कह रहे हैं- देश में इसकी वजह से आया कोयला संकट!
देहरादून। आपने ये आदमी देखा क्या? आग से जलती लकड़ी खाना इसका शौक है। हां जी, सोशल मीडिया पर इस आदमी के कई वीडियो आ चुके हैं। इसे देखकर लोग हैरान रह जाते हैं। बहुत से लोग तो इसे "आग खाने वाला आदमी" भी बता दे रहे हैं। धरती पर भला कौन ऐसा है जो आग खाने की सोचे! मगर...यहां प्रत्यक्ष दिख रहा है कि बरते हुए अंगारे मुंह में लेकर खाए जा रहा है बंदा..।

धधकती आग का शौकीन!
इस शख्स को देखकर लोग सोशल मीडिया पर मीम्स बनाने लगे हैं। कोई कह रहा है कि "यह वह है आदमी जिसकी वजह से कोयला संकट आया है और बिजली नहीं मिल पा रही है। इसे तो इंटरनेट पर बहुत मुश्किल से खोजा गया है...!" वहीं, किसी ने कहा कि, "इसका आधार कार्ड मांगा जाए, ये आखिर है कौन?"

कौन है ये बंदा जो जलता कोयला खा रहा
यह वीडियो देखकर फेसबुक पर बलुद्दीन नाम के यूजर ने लिखा, "इस शख्स के भीतर कोई आत्मा है।" , वहीं, रिज्जी हुसैन नाम के यूजर ने लिखा, "लगता है सरकार ने इसका राशन कार्ड जप्त कर लिया।"
हरिनारायण गर्ग नाम के सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, "भाइयों..यह तो अग्नि देवता मिल गए! मोदी सरकार से मेरा विनम्र निवेदन है कि इसको अग्नि देवता की उपाधि से पुरुस्कृत किया जाए!"
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
बता दें कि यह शख्स पहाड़ी इलाके से है। हालांकि, अभी इसकी व्यक्तिगत पहचान सामने नहीं आई है। मगर..इसे देख-देखकर लोग ताज्जुब कर रहे हैं। एक यूजर तम्राकर बिजेंद्र ने कहा कि, 'वाह भाई, आपसे ये तो सीख सकते हैं कि ताज़ा और गरम खाना स्वस्थ के लिए लाभदायक होता है!" इसी तरह एक अन्य यूजर ने लिखा- "भाई नौकरी बताउं? बिजली प्लांट में जगह खाली है, आओगे?"












Click it and Unblock the Notifications