'बोर्ड लूट का साम्राज्य बना, CBI जांच हो', वक्फ एक्ट में संसोधन पर क्या बोले उत्तराखंड वक्फ बोर्ड अध्यक्ष

Waqf Act amendment news: वक्फ बोर्ड की शक्तियों को लेकर केंद्र सरकार संसोधन करने जा रही है। इसके लिए वक्फ एक्ट में बदलाव होने को लेकर चर्चा शुरू हो गई है।

उत्तराखंड वक्फ बोर्ड ने मोदी सरकार के इस फैसले का स्वागत किया है। उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स ने वन इंडिया से एक्सक्लूसिव बातचीत में कहा कि देश की आजादी से अब तक वक्फ की संपत्तियों का सदुपयोग नहीं किया गया है। वक्फ बोर्ड लूट का साम्राज्य बन गया है। इनकी सीबीआई जांच होनी चाहिए।

Waqf Act amendment Uttarakhand Waqf Board President say become empire loot should CBI investigation

उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स ने कहा कि वक्फ बोर्ड को जो शक्तियां दी गई, उसका गलत इस्तेमाल होने लगा था। जब मैं अध्यक्ष बना तब भी मैनें ये महसूस किया कि इसका मिसयूज हो रहा है। वक्त के हालात के हिसाब से इसकी जरुरत थी। जो लोग इसका विरोध कर रहे हैं, उनसे मेरा ये सवाल है कि देश की आजादी से अब तक असीम संपत्तियां हैं, इनका क्या सदुपयोग हुआ।

Recommended Video

    बोर्ड लूट का साम्राज्य बना,CBI जांच हो,वक्फ एक्ट में संसोधन पर क्या बोले वक्फ बोर्ड अध्यक्ष

    कहा कि जब मन ​किया तब लूटा, दोहन किया मुसलमान को क्या मिला। बोर्ड की स्थिति ये है कि ये सिर्फ लूट का साम्राज्य बना। मेरी सरकार से अपील है कि अब तक की संपत्तियों की सीबीआई जांच होनी चाहिए। सबसे बड़ा घोटाला होगा इसमें बदलाव की बात तब होगी जब वक्फ बोर्ड को कुछ अधिकार प्राप्त हों।

    शादाब शम्स ने कहा कि कांग्रेस की सरकारों ने वक्फ बोर्ड को जमकर लूटा है। कई लोगों ने वक्फ की संपत्तियों पर अवैध कब्जा कर चुका है। हजारों वीघा जमीनों पर कब्जा किया हुआ है। ये जो लूट का साम्राज्य बना हुआ है, इनमें संसोधन करके सुधार होना चाहिए। विपक्ष से मेरी अपील है कि पहले संसोधन आने दो, एक बार इस पर विचार करें। बोर्ड के मामले भी न्यायपालिका के दायरे में आने चाहिए। तुष्टीकरण की राजनीति करने वाले नहीं चाहते कि इसमें संसोधन होना चाहिए।

    शादाब शम्स ने कहा कि मोदी सरकार ने मुसलमानों के हितों को अब तक अच्छे काम किए। ​हम चाहते हैं कि सरकार के साथ सांमजस्य बनाकर बोर्ड की संपत्ति पर भी अस्पताल,स्कूल और समाज के काम के लिए इस्तेमाल किया जाना चाहिए। अब तक वक्फ बोर्ड के पदों के लिए बोली लगती आ रही है। लोगों को लगता है कि ये मलाईदार पद है। इसको सुधारना होगा। इसके लिए संसोधन होना चाहिए। चोरी की मानसिकता को बदलने के लिए बदलाव जरुरी है। शादाब ने बताया कि संपत्तियां ऐसी हैं जिन पर हिंदू मुस्लिम के बीच विवाद है। इनका बैठकर समाधान होना चाहिए।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+