100 नगर निकायों में शहर की सरकार के लिए वोटिंग,5405 प्रत्याशियों की किस्मत बैलेट से होगी तय, जानिए क्या है खास
Nikay chunav 2025: उत्तराखंड के 100 नगर निकायों में शहर की सरकार चुनने के लिए कल 23 जनवरी को एक साथ मतदान होना है। मतदान सुबह 8 बजे से शुरू हो जाएगा। मतदान के लिए राज्य में कुल 1515 मतदान केंद्र बनाए गए हैं जिनमें कुल बूथों की संख्या 3394 है।
पहली बार निकाय चुनाव में पिंक बूथ भी बनाए गए हैं। साथ ही बैलेट से मतदान कराया जा रहा है। निकायों में मतदाताओं की कुल संख्या 30.29 लाख है। मतदान संपन्न कराने के लिए 3394 पोलिंग पार्टियां बुधवार को पहुंच चुकी हैं।

प्रदेश के 11 नगर निगम, 43 नगर पालिका परिषद व 46 नगर पंचायतों के चुनाव की प्रक्रिया 27 जनवरी को नामांकन पत्र दाखिल करने के साथ आरंभ हुई थी। महापौर के 72, अध्यक्ष के 445 और पार्षद व सदस्य के 4888 प्रत्याशियों को तीन जनवरी को चुनाव चिह्न आवंटन किए गए। इस तरह प्रदेशभर में 5405 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। कुल 18 दिन तक प्रचार किया गया। मतदान के लिए राज्य में कुल 1515 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें कुल बूथों की संख्या 3394 है।
पोलिंग पार्टियों में शामिल किए गए कार्मिकों की संख्या 16284 है। मतदान 23 जनवरी को सुबह आठ बजे से प्रारंभ होकर शाम पांच बजे तक चलेगा। निकायों में मतदाताओं की कुल संख्या 30.29 लाख है। पहली बार 11 निगमों में भी चुनाव हो रहे हैं। जिनमें तीन श्रीनगर, पिथौरागढ़ व अल्मोड़ा शामिल हैं। पिछले निकाय चुनाव में भी कुल आठ में से दो नगर निगमों कोटद्वार और हरिद्वार में कांग्रेस के महापौर थे।
बाकि जगह देहरादून, ऋषिकेश, हरिद्वार, रुड़की, काशीपुर, रुद्रपुर और हल्द्वानी भाजपा का कब्जा था। इस बार कई सीटों पर निर्दलीय जबरदस्त फाइट में है। 25 जनवरी को मतगणना होनी है। निर्वाचन आयोग ने भी मतदान को लेकर पूरी तैयारियां कर ली हैं। सुरक्षा व्यवस्था चाक चौंबद होने के साथ ही पोलिंग बूथ पर सभी तरह के इंतजाम पूर करने का दावा किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications