Viral video: ऋषिकेश में रिवर राफ्टिंग के लिए पानी में उतरते ही महिला घबराई.. पानी में मगरमच्छ.. फिर आगे
ऋषिकेश में वाटर स्पोर्ट्स एक्टीविटीज खासकर रिवर राफ्टिंग के लिए दुनियाभर से लोग आते हैं। इसके लिए लोग काफी खर्च भी करते हैं और रोमांचक समय दोस्तों और परिवार के साथ बिताते हैं।
हालांकि इन एक्टीविटी के लिए काफी मजबूत भी बनना होता है। जिससे किसी तरह की मुश्किल हालात सामने आने पर उसका सामना करना पड़े। कई बार इस तरह की घटनाएं भी सामने आ चुकी हैं। जिसमें कई बार लोग मुश्किल में पड़ जाते हैं।

ऐसे में ये भी कहा जा सकता है कि ऐसे में कई बार लोगों को डर का सामना भी करना पड़ता है। इसी तरह का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। जिस पर लोग अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। वायरल वीडियो में वाटर राफ्टिंग के दौरान एक महिला लाइफ जैकेट पहना हुई और उसे पानी में उतारा जाता है।
लेकिन जैसे ही वह महिला पानी में जाती हैं डरकर उपर आने के लिए चिल्लाने लगती हैं। गाइड उसे वापस खींचने के लिए तैयार नहीं था और उसे पानी में ही रहने के लिए समझाता रहा। इससे महिला और ज्यादा घबरा गई। ये कहकर कि कहीं पानी में मगरमच्छ तो नहीं।
ये वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया गया था। कुछ लोगों को ये वीडियो मज़ेदार लगा और उन्होंने इस पर मजाक भी किए। वहीं, ज्यादातर लोगों को महिला की चिंता हुई और उन्होंने उसे वापस न खींचने के लिए गाइड को बुरा-भला कहा। लोंगों की चिंता ये भी थी कि इस बीच महिला को किसी तरह का नुकसान या जान भी जा सकती थी।
इस वायरल वीडियो को लेकर लोगों ने अपनी प्रतिक्रियाओं में कई बात की है। कुछ लोगों ने इस एक्टिविटीज के नियमों पर भी सवाल उठाए तो कुछ ने ये तक कह दिया कि डरने वालों के लिए ये नहीं है। इंस्टाग्राम समेत कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस प्रकार के रोमांच वाले वीडियो शेयर किए जा रहे हैं। इनमें कई जगह रिवर राफ्टिंग के दौरान होने वाले छोटे छोटे हादसों को क्लिप बनाकर शेयर किया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications