Viral Video: बरसाती नाले को पार कर रहा युवक बहा, नहीं लगा सुराग
युवक के बहने का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल
देहरादून, 19 सितंबर। उत्तराखंड में बारिश का क्रम जारी है। जिससे नदियां और बरसाती नालों में अचानक बढ़ रहे जलस्तर से नुकसान की संभावना बढ़ जाती है। ऐसा ही एक मामला सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। जो कि हल्द्वानी रामनगर मार्ग पर स्थित भाखड़ा नाले का बताया जा रहा है। वीडियो में एक युवक नाला पार करते समय बह गया। जिसका कोई सुराग हाथ नहीं लग पाया है। युवक के बहने का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।

भाखड़ा नाले को पार करते हुआ हादसा
प्राप्त जानकारी के अनुसार एक युवक अपने दो दोस्तों के साथ बाइक से बसानी की तरफ घूमने गया था, जहां वो शाम करीब 6 बजे बसानी से बल्दियाखान की तरफ जाने के लिए भाखड़ा नाले को पार करने लगा। तभी वो नाले के तेज बहाव में बह गया।
#WATCH | Uttarakhand: A young man washed away due to a strong current in a rainy drain in the Fatehpur area. The person is missing & search operation is underway, but so far nothing has been found: SDM Haldwani Manish Kumar Singh
(Source: viral video) pic.twitter.com/QzEzsXqjXf
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) September 18, 2022
युवक को बहता देख आसपास के लोगों ने शोर मचा दिया। पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने कई किलोमीटर तक नदी में सर्च अभियान चलाया। लेकिन युवक का कुछ पता नहीं चल पाया।












Click it and Unblock the Notifications