Viral Video शहीद अग्निवीर के अंतिम संस्कार के दौरान विधायक और दरोगा के बीच कहासुनी और विवाद, जानिए क्यों

Viral Video उत्तराखंड के लोहाघाट में एक विधायक और पुलिस के दरोगा के बीच काफी देर तक बहस हो गई। जिसको लेकर विवाद भी खड़ा हो गया। ये सारा विवाद सोशल मीडिया में वायरल हो गया। किसी तरह लोगों ने दोनों पक्षों के बीच मामला शांत कराया।

घटना अग्निवीर जवान के अंतिम संस्कार के दौरान हुई। जिससे लोगों में नाराजगी भी देखी जा रही है। इस दौरान दोनों पक्षों ने अशोभनीय भाषा का इस्तेमाल किया। अग्निवीर जवान के अंत्येष्टि से पहले विधायक और दरोगा के बीच हुए टकराव की घटना से ऐसे समय में हुई जब हर कोई जवान की मौत से गमगीन था।

Viral Video funeral martyr Agniveer heated argument dispute between MLA Lohaghat police SO why

आरोप है कि नमस्ते नहीं कहने पर विवाद शुरू हुआ जिस पर विधायक और पुलिस विभाग के दरोगा ने शब्दों की गरिमा का ख्याल रखा। अब इस विवाद का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। बता दें कि 24 नवंबर को पाटी ब्लाॅक के खरही गांव के 18 कुमाऊं के अग्निवीर जवान दीपक सिंह (20) की सैन्य सम्मान के साथ कुशीला ताल घाट में अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही थी।

वहां पर प्रभारी एसओ और विधायक के बीच बहस हो गई। किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो में विधायक कहते हुए नजर आ रहे हैं कि तेरा कार्य अभी हो जाएगा, यह कार्य बाद में होगा। तू क्या सोच रहा है। अरे! तूझे तमीज तो होनी चाहिए। तू किससे बात कर रहा है। तेरे से ज्यादा गुस्सा आता है हमें, तू ऐसा वैसा मत समझ। वीडियो के बीच में वहां पर एक व्यक्ति बोला कि दरोगा भी अंगुली उठाकर ऐसे कर रहा है।

वीडियो में विधायक बोले कि ऐसे अंगुली खड़ी कर बात कर रहा है। एसओ ने जवाब दिया कि तुम्हारा खा रखा है क्या। विधायक ने कहा कि हां खा रखा है तूने। तू बोल कैसे रहा है। विवाद तूल पकड़ता देख सेना के अधिकारी, पुलिस कर्मी और जनप्रतिनिधियों ने हस्तक्षेप कर विधायक और एसओ को समझाकर शांत किया। अंत्येष्टि स्थल पर विधायक और एसओ के बीच 1.05 मिनट की बहस का वीडियो वायरल हो गया। वीडियो में लोहाघाट के विधायक खुशाल सिंह अधिकारी एसओ से विवाद करते हुए नजर आ रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+