Viral video: सरकारी स्कूल में महिला टीचर के जन्मदिन पर जमकर हुआ डांस, अब कार्रवाई की लटकी तलवार
उत्तराखंड के सरकारी स्कूल का एक नया वीडियो सोशल मीडिया मेें जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ महिला टीचर डांस करते हुए दिख रही हैं।

उत्तराखंड के सरकारी स्कूल का एक नया वीडियो सोशल मीडिया मेें जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ महिला टीचर डांस करते हुए दिख रही हैं। बताया जा रहा है कि स्कूल में एक महिला टीचर का बर्थडे सेलिब्रेशन किया गया। इस दौरान जमकर डांस हुआ।
बालिका माध्यमिक विद्यालय का वीडियो जमकर वायरल
उत्तराखंड के पौड़ी के एक बालिका माध्यमिक विद्यालय का वीडियो जमकर वायरल हो रह है। वायरल वीडियो में स्कूल की शिक्षिकाओं का डांस भी वायरल हो रहा है। जिसमें शिक्षिका जन्मदिन मनाती हुई भी नजर आ रही हैं। इस वीडियो को एक शिक्षिका के सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर किया गया। जिसके बाद इस वीडियो को लेकर शिक्षा विभाग में जमकर चर्चे हो रहे हैं। स्कूल में पढ़ाई के दौरान इस तरह से जन्मदिन मनाने और डांस करने को लेकर आपत्ति दर्ज की जा रही है। बताया जा रहा है कि इसका संज्ञान शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने भी लिया है। विभागीय अधिकारियों ने अध्यापन के दौरान इस तरह जन्मदिन मनाने और डांस करने को अनुशासनहीनता बताई है। ऐसे में शिक्षिकाओं पर कार्रवाई की तलवार लटकी हुई है। अधिकारियों की सलाह है कि स्कूलों में इस तरह अगर किसी तरह का कार्यक्रम किया जाना हो तो मध्यान्ह के समय स्कूली बच्चों के साथ व्यवस्थित तरीके से अनुशासन में किया जाना चाहिए।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications