कठुआ में आतंकी हमले में शहीद हुए विनोद सिंह, तीन बहनों के इकलौते भाई, बेटी को देखने कुछ समय पहले आए थे घर

jammu kashmir kathua news: जम्मू-कश्मीर के कठुआ में हुए आतंकी हमले में उत्तराखंड के पांच जवान शहीद हो गए। देवभूमि के जवानों की शहादत पर हर किसी की आंखें नम हैं।

परिजनों को अब अपने शहीद के पार्थिव शव का इंतजार है। साथ ही गांव से लेकर शहर तक परिजनों के घरों में लोग जुटने लगे हैं, साथ ही परिवार को हर कोई ढ़ांढस बांध रहा है।

Vinod Singh only brother three sisters who martyred terrorist attack Kathua come home see daughter

पांच जवानों में नई टिहरी जाखणीधार ब्लॉक के चौंड-जसपुर निवासी विनोद सिंह (33) ने भी कठुआ में हुए आतंकी हमले अपना बलिदान दे दिया। वह तीन बहनों के इकलौता भाई थे। विनोद सिंह का परिवार भानियावाला देहरादून में रहता है। परिचितों ने बताया कि डेढ़ माह पहले ही वह घर भानियावाला आए थे।

विनोद का चार साल का बेटा और चार माह की बेटी भी है। पिता वीर सिंह भंडारी पूर्व सैनिक हैं। जबकि माता शशि देवी गृहणी हैं। विनोद सिंह 10 वीं गढ़वाल राइफल में तैनात थे। विनोद सिंह के गांव और देहरादून​ स्थित घर पर शहीद होने की सूचना मिलते ही कोहराम मच गया।

रिखणीखाल के राइफलमैन अनुज नेगी भी इस आतंकी हमले में शहीद हो गए। शहीद का परिवार रखती खाल विकासखंड के डाबरिया गांव में रहता है। बलिदानी के दो भाई-बहन है। पिता भारत सिंह वन विभाग में दैनिक श्रमिक के पद पर काम करते हैं। जबकि मां सुमित्रा देवी ग्रहणी है। ग्रामीणों ने बताया कि बलिदानी अनुज की शादी बीते साल नवंबर माह में हुई थी। अनुज मई माह के अंत में ही छुट्टी काट ड्यूटी पर वापस लौटे थे।

भाजपा ने कश्मीर में मातृभूमि पर प्राण न्यौछावर करने वाले देवभूमि के 5 जाबांजों की शहादत पर गहरा दुख प्रकट किया है। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने वीरभूमि की गौरवमयी परंपरा का निर्वहन करने वाले शहीदों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। साथ ही उम्मीद जताई कि इस कायराना हमले का बदला शीघ्र ही सुरक्षा बल उनसे अवश्य लेंगे।

उन्होंने अपने शोक संदेश में जम्मू कश्मीर के कठूवा में सेना के क़ाफ़िले पर आतंकवादियों द्वारा किए प्राणघाती हमले में उत्तराखंड के 5 जवानों के शहीद होने को अतुलनीय क्षति बताया । इस कायराना हमले की कड़ी निंदा करते हुए उन्होंने देश रक्षा में जवानों की मौत पर दुख व्यक्त करते हुए सवेंदना व्यक्त की है।उन्होंने ईश्वर से पीड़ित परिजनों को इस असीम पीड़ा सहने के लिए सामर्थ्य प्रदान करने की कामना की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+