Video: तीसरी शादी करने आए युवक का चप्पलों से हुआ स्वागत, दूसरी पत्नी ने की जमकर धुनाई

उध​मसिंह नगर में एक शादी के दौरान जमकर हंगामा हुआ

उधमसिंहनगर, 16 अप्रैल। उध​मसिंह नगर में एक शादी के दौरान जमकर हंगामा हुआ। जिस दूल्हे का स्वागत फूल माला से करने की तैयारी चल रही थी, वहां चप्पलों से मारपीट होने लगी। पता चला​ कि दूल्हा दूसरी बीबी के होते हुए तीसरी से शादी रचाने पहुंचा है। जब देर तक दूल्हे की जमकर धुनाई होती रही तो पुलिस को आकर किसी तरह बीच-बचाव कर आरोपी दूल्हे को थाने ले जाना पड़ा।

Recommended Video

    Video: तीसरी शादी करने आए युवक का चप्पलों से हुआ स्वागत, दूसरी पत्नी ने की जमकर धुनाई
     Video- The young man who came for the third marriage was welcomed with slippers, Second wife thrashed fiercely

    महिला ने बताया कि उनकी शादी को 1 साल पूरा नहीं हुआ

    प्राप्त जानकारी के अनुसार गदरपुर के बुध बाजार स्थित कांबोज धर्मशाला में शादी के वक्त उस समय हंगामा खड़ा हो गया। जब दूल्हे की पत्नी होने का दावा करने वाली कीर्ति सैनिक गदरपुर मौके पर पहुंची। इसके बाद हंगामे के चलते पुलिस को मौके पर बीच-बचाव करना पड़ा। दोनों पक्ष के लोगों ने पुलिस की मौजूदगी में दूल्हे की चप्पल से धुनाई कर दी। महिला के साथ आये अन्य लोगों ने तो दूल्हे की जमकर धुनाई करी। दुल्हन पक्ष के लोगों ने भी धोखाधड़ी के चलते दूल्हे की पिटाई कर दी। पीड़ित महिला ने बताया कि उसका मायका मेरठ में और उसकी शादी मुरादाबाद के तहसील में गांव में हुई है। जहां पर यह व्यक्ति एसएसबी होने का दावा करता है। महिला ने बताया कि उनकी शादी को 1 साल पूरा नहीं हुआ है। मथुरा की महिला कीर्ति ने बताया कि उसका पति मदन मुरादाबाद का रहने वाला है और मदन से उसकी शादी 27 अप्रैल 2021 को हुई थी। पीड़िता ने बताया कि उसके पति पर युवती से दुष्कर्म का आरोप भी है, वह दहेज का लालची है और इन कारणों से आरोपी उसका उत्पीड़न और मारपीट करता है। मौके पर मौजूद लोगों ने इस पूरा प्रकरण का वीडियो बनाया और जमकर वायरल भी किया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+