Video: देहरादून की राजपुर रोड पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और सीएम धामी ने लिया कुल्फी और फालूदा का आनंद
केंद्रीय रेल एवं संचार मंत्री अश्विनी वैष्णव देहरादून में राजपुर रोड पर स्थित एक प्रतिष्ठान में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ मिठाई खरीदी और कुल्फी और फालूदा का आनंद भी लिया।

उत्तराखंड दौरे पर आए केंद्रीय रेल एवं संचार मंत्री अश्विनी वैष्णव देहरादून में राजपुर रोड पर स्थित एक प्रतिष्ठान में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ पहुंचे। यहां पर केंद्रीय रेल एवं संचार मंत्री ने मिठाई खरीदी और सीएम धामी के साथ कुल्फी और फालूदा का आनंद भी लिया।
Recommended Video
देहरादून की राजपुर रोड पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और सीएम धामी ने लिया कुल्फी और फालूदा का आनंद
Kulfi pic.twitter.com/pK28srKWrs
— Ashwini Vaishnaw (@AshwiniVaishnaw) May 24, 2023
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सीएम धामी को कहा कि यहां खाने का अलग ही मजा है। इस दौरान दोनों सादगी से प्रतिष्ठान में खड़े होकर मिठाई खरीदते और अंदर बैठकर कुल्फी खाते नजर आए। केंद्रीय मंत्री और सीएम धामी ने बैठकर प्रतिष्ठान में कुल्फी खाई। इस दौरान उनके साथ मेयर सुनील उनियाल गामा और राजपुर रोड विधायक खजानदास भी मौजूद रहे।












Click it and Unblock the Notifications