Video: हेलो मिस्टर सिन्हा...अब आप क्या करेंगे, ब्लेमगेम नहीं चलेगा, पुल टूटने पर आपदा सचिव को MLA ने किया फोन
उत्तराखंड में भारी बारिश से कोटद्वार का मालन पुल बह गया है। पुल के बहने से स्थानीय विधायक ऋतु खंडूरी भूषण ने अधिकारियों की जमकर क्लास लगाई है। इस बीच खंडूरी का एक वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।
उत्तराखंड में भारी बारिश से कोटद्वार का मालन पुल बह गया है। पुल के बहने से स्थानीय विधायक और स्पीकर ऋतु खंडूरी भूषण ने अधिकारियों की जमकर क्लास लगाई है। इस बीच विधायक, स्पीकर ऋतु खंडूरी भूषण का एक वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में विधायक सचिव आपदा रंजीत सिन्हा से फोन पर गुस्से से इस समस्या का समाधान निकालने को कहा है।

फोन उठाते ही विधायक का पारा चढ़ जाता है। वीडियो में स्पीकर ने सचिव को साफ कहा कि वे देहरादून आ रही हैं, उन्हें समस्या का समाधान चाहिए। विधायक ने सचिव को दो टूक कहा कि मिस्टर सिन्हा ब्लेमगेम नहीं चलेगा। स्पीकर खंडूरी मौके से सचिव आपदा को फोन करती हैं। आसपास मीडिया और लोगों का जमावड़ा लगा होता है। उन्होंने फोन का स्पीकर ऑन कर सचिव से बात की।
विधायक ऋतु खंडूरी भूषण के वायरल वीडियो में बातचीत के आधार पर-हेलो इज दैट मिस्टर सिन्हा। आपदा सचिव रंजीत सिन्हा के फोन पर बात शुरू होते ही ऋतु खंडूरी ने कहा आपने सुन लिया होगा। मालन पर हमारा पुल टूट गया है। इस पर आप अब क्या करने जा रही हैं। आप ये जानते हैं कि हर बैठक, हर चिट्टी में मैंने आपको कहा है कि पुल की कोई व्यवस्था करें। आपका ये कहना होता है कि मानक में नहीं बैठता है। अब कौन सी चीज मानक में बैठेगी। आगे उनका गुस्सा और बढ़ता जाता है।
कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत मालन नदी पर बने पुल का एक हिस्सा ढह जाने पर आपदा प्रबंधन सचिव को अपनी नाराजगी व्यक्त की ओर जल्द से जल्द इस समस्या के समाधान हेतु निर्देशित किया। pic.twitter.com/sEZg6MDOz7
— Ritu Khanduri Bhushan (@RituKhanduriBJP) July 13, 2023
खंडूरी फोन पर कहती है कि पिछले एक साल से मैं पीडब्ल्यूडी को पत्र भेजकर कह रही हूं कि पुल ठीक कंडिशन में नहीं है। यहां खनन हो रहा है। कुछ नहीं हुआ। इन सभी बातचीत के बीच सामने से सचिव कुछ कहते हैं और विधायक जबाव देकर गुस्सा हो जाती हैं। अंत में ऋतु खंडूरी कहती है कि मिस्टर सिन्हा। ब्लेकगेम बिटविन आॅफिसर इन योर प्रोब्लम। खंडूरी ने बताया कि ये पुल भाभर से कोटद्वार के बीच अहम कड़ी है। जिसके टूटने से आधी आबादी का संपर्क कट गया है।












Click it and Unblock the Notifications