VIDEO: केदारनाथ धाम में सीजन की पहली बर्फबारी, पहाड़ से लेकर मैदान तक बढ़ी ठंड, ये है मौसम का अलर्ट
kedarnath केदारनाथ धाम में सीजन की पहली बर्फबारी होने से श्रद्धालुओं में नया जोश और उत्साह नजर आया। नवरात्र के पहले दिन रविवार को ही केदारनाथ में पहले जमकर बारिश और बाद में बर्फबारी भी हुई। जिससे उत्तराखंड में जबरदस्त ठंड पड़नी शुरू हो गई है।

लगभग दो घंटे तक चली बर्फबारी से पूरी केदारघाटी सफेद चादर में लिपटी नजर आई। उधर बद्रीनाथ धाम की चोटियों में बर्फबारी की खबर है। जिससे निचले क्षेत्रों में बारिश और ओलावृष्टि से मौसम में ठंड का पूरा एहसास होने लगा है। नजर आ रहा है। रविवार को केदारनाथ धाम में जमकर बर्फबारी हुई। जिसका वीडियो सामने आया है। केदारघाटी पूरी तरह से सफेद चादर में लिपटी हुई है।
बर्फबारी के बीच भक्तों ने पूरे जोश के साथ मंदिर के दर्शन किए। मंदिर परिसर में मंदिर समिति की ओर से अलाव की व्यवस्था की गई। केदारनाथ की तरह बद्रीनाथ की चोटियों में जबरदस्त बर्फबारी से ठंड बढ़ गई है। पूरे चमोली जिले में ठंड का असर नजर आने लगा है।
केदारनाथ में सीजन की पहली बर्फबारी pic.twitter.com/rWulYZ1tMc
— pavan nautiyal (@pavannautiyal) October 16, 2023
उधर पूरे उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। बदरीनाथ, केदारनाथ, हेमकुंड साहिब समेत तमाम चोटियों पर हिमपात हुआ। जिससे मैदानी इलाकों तक तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग की ओर से ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। देहरादून समेत ज्यादातर क्षेत्रों में बारिश हो रही है। जिससे तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है।
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता बढ़ गई है। जिससे हिमालयी क्षेत्रों में बादल विकसित होने के कारण हिमपात और ओलावृष्टि के आसार बने हुए हैं। सोमवार को प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ ओलावृष्टि हो सकती है। इसे लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। कहीं-कहीं हल्की वर्षा और चोटियों में बर्फबारी के आसार हैं।
प्रदेशभर में आज सोमवार को बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग केंद्र ने पर्वतीय जिलों में बारिश का ऑरेंज और मैदानी इलाकों में येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार कल यानी 17 अक्तूबर को भी ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार जिले को छोड़ अन्य सभी जिलों में भी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि 18 अक्तूबर से प्रदेशभर का मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई गई है।












Click it and Unblock the Notifications