चार धाम परियोजना का हिस्सा है उत्तरकाशी की निर्माणाधीन टनल, 40 मजदूरों का रेस्क्यू जारी

उत्तरकाशी में रविवार तड़के एक निर्माणाधीन सुरंग का हिस्सा अचानक टूटकर गिर गया, जिसके बाद उसमें काम कर रहे 40 श्रमिक अंदर फंस गए। अभी तक श्रमिकों को सुरंग से निकालने का काम जारी है। जिस सुरंग का हिस्सा टूटकर नीचे गिरा, वो चार धाम सड़क परियोजना का हिस्सा है।

बताते चलें कि इस परियोजना के तहत बन रही सुरंग का काम इस साल यानी 2023 के सितंबर माह तक पूरा होना था लेकिन किन्हीं कारणों से ये काम पूरा नहीं हो पाया।

Uttarkashi

बताते चलें कि चार धाम सड़क परियोजना के तहत बन रही ये सुरंग अपने आप में काफी अहम है। ये हर मौसम के अनुकूल है और इसके बनने के बाद से उत्तरकाशी से यमुनोत्री धाम तक का सफर 26 किलोमीटर तक कम हो जाएगा। ये टनल ऑल वेदर रोज प्रोजेक्ट का हिस्सा है। इसकी लंबाई तकरीबन 4.5 किलोमीटर है।

चार किलोमीटर तक इस टनल का काम पूरा हो चुका है। वैसे तो इसी साल सितंबर के महीने तक टनल के बनने का काम पूरा होना था लेकिन अब साल 2024 के मार्च महीने तक इसके पूरा होने का लक्ष्य रखा गया है। ऑल वेदर प्रोजेक्ट का हिस्सा ये निर्माणाधीन टनल 40 मजूदरों के फंसने के चलते चर्चा में है।

इस टनल को बनाने का पूरा खर्च 853 करोड़ रुपये है। इसके बनने के बाद लोग उत्तरकाशी से यमुनोत्री काफी कम समय और आसानी से तय कर पाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+