Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Uttarkashi Tragedy: 48 घंटों से गूंज रही चीखें! 3 की मौत, 8 जवान समेत 50 से ज्यादा लापता, अब तक क्या-क्या हुआ?

Uttarkashi Tragedy Flash Floods Updates: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के धराली गांव में 5 अगस्त 2025 को दोपहर करीब 1:50 बजे बादल फटने से आई भयंकर बाढ़ और भूस्खलन ने भारी तबाही मचाई। खीर गंगा नदी के उफान और मलबे ने धराली के बाजार, घर, होटल और गेस्टहाउस को तहस-नहस कर दिया। अब तक 5 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है।

हालांकि, भारतीय सेना के ताजे अपडेट के मुताबिक, 3 लोगों की मौत हुई है, दो डेड बॉडी ही हाथ लगी हैं। घटना में 50 से ज्यादा लोग लापता हैं, जिनमें 1 जूनियर कमीशंड ऑफिसर (JCO) और 8 जवान शामिल हैं।

Uttarkashi tragedy

भारतीय सेना, NDRF, SDRF, ITBP और स्थानीय प्रशासन ने 48 घंटों से मेगा रेस्क्यू ऑपरेशन चला रखा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खुद स्थिति का जायजा लिया, जबकि पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने हरसंभव मदद का भरोसा दिया। आइए, जानते हैं 48 घंटों में क्या-क्या हुआ और राहत कार्यों का ताजा अपडेट...

1. 48 घंटों में धराली त्रासदी: अब तक क्या हुआ?

  • बादल फटने से तबाही: 5 अगस्त को दोपहर 1:40 बजे खीर गंगा नदी के ऊपरी हिस्से में बादल फटने से धराली और आसपास के इलाकों में भयंकर बाढ़ और भूस्खलन हुआ। एक दूसरा बादल फटना सुक्खी टॉप में भी दर्ज किया गया, लेकिन वहां कोई हताहत नहीं हुआ। धराली में 20-25 होटल, गेस्टहाउस और दुकानें मलबे में दब गईं।
  • मौतें और लापता लोग: मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 5 की मौत हुई। इंडियन आर्मी ने 3 लोगों की मौत की पुष्टि हुई, जिनमें से एक शव (35 वर्षीय आकाश पनवार) बरामद हुआ। 50 से ज्यादा लोग लापता हैं, जिनमें 1 JCO और 8 जवान शामिल हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि हर दूध मेले के कारण भीड़ थी, जिससे लापता लोगों की संख्या ज्यादा हो सकती है।

3. रेस्क्यू ऑपरेशन जारी:

  • सेना की तैनाती: भारतीय सेना की इबेक्स ब्रिगेड (हर्षिल) ने 10 मिनट में 150 जवानों के साथ रेस्क्यू शुरू किया। अब तक 70 लोग बचाए गए, जिनमें 9 सैन्यकर्मी और 3 सिविलियन को देहरादून एयरलिफ्ट किया गया।
  • NDRF और ITBP: NDRF की 3 टीमें (105 रेस्क्यूअर) और ITBP की 5 टीमें (130 जवान) धराली में तैनात हैं। खोजी कुत्ते, ड्रोन और रीको रडार का इस्तेमाल हो रहा है।
  • हेलिकॉप्टर सपोर्ट: चिनूक और MI-17 हेलिकॉप्टर जॉलीग्रांट, चंडीगढ़, और आगरा से तैनात हैं, लेकिन खराब मौसम ने उड़ानें बाधित कीं। मातली हेलीपैड पर अस्थायी एविएशन बेस बनाया गया।

4. पर्यटकों की स्थिति क्या?

गंगोत्री में फंसे 180-200 पर्यटकों को सेना और ITBP खाना, मेडिकल सहायता और आश्रय दे रही है। नेलॉन्ग हेलीपैड से रिटर्न फ्लाइट्स में पर्यटकों को निकाला जा रहा है। अब तक 274 लोग हर्षिल पहुंचाए गए, जिनमें गुजरात (131), महाराष्ट्र (123), मध्य प्रदेश (21), उत्तर प्रदेश (12), राजस्थान (6), दिल्ली (7), असम (5), कर्नाटक (5), तेलंगाना (3), और पंजाब (1) के यात्री शामिल हैं।

5. 135 लोगों को हर्षिल से निकाला गया

  • 135 लोगों को हर्षिल से निकाला गया, जिनमें 100 को उत्तरकाशी और 35 को देहरादून भेजा गया।
  • गंभीर रूप से घायल 3 लोगों को AIIMS ऋषिकेश और 8 को उत्तरकाशी जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। 270 बेड्स (65 ICU) हर्षिल, भटवारी, उत्तरकाशी, देहरादून, और AIIMS में रिजर्व हैं।

6. रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर:

  • गंगोत्री नेशनल हाइवे भटवारी में 30 मीटर हिस्सा धंस गया। लिंचीगाड और गंगरानी में सड़कें क्षतिग्रस्त हैं।
  • BRO और 100 से ज्यादा मजदूर सड़कें खोलने में जुटे हैं।
  • धराली का सिविल हेलीपैड भूस्खलन से बंद, लेकिन हर्षिल और नेलॉन्ग हेलीपैड चालू हैं।

क्या है चुनौती?

धराली की तबाही ने उत्तराखंड की नाजुक पर्यावरणीय स्थिति को उजागर किया है। विशेषज्ञों का कहना है कि अनियंत्रित निर्माण, जंगल कटाई और ग्लेशियल लीक आउटबर्स्ट फ्लड (GLOF) इसकी वजह हो सकते हैं। स्थानीय भूवैज्ञानिक ने कहा, 'पहाड़ संतृप्त हो चुके हैं। हमें AI-आधारित चेतावनी सिस्टम चाहिए।'

उत्तरकाशी की धराली त्रासदी ने सैकड़ों जिंदगियों को प्रभावित किया है। सेना, NDRF, ITBP और स्थानीय प्रशासन का संयुक्त ऑपरेशन उम्मीद की किरण बना हुआ है। 274 लोग सुरक्षित हर्षिल पहुंच चुके हैं, और 135 को उत्तरकाशी व देहरादून भेजा गया है। लेकिन 50 से ज्यादा लापता लोगों की तलाश और खराब मौसम की चुनौती बाकी है। क्या यह त्रासदी जलवायु परिवर्तन की चेतावनी है?

ये भी पढ़ें- Uttarkashi cloudburst: धराली में SDRF, 135 लोगों का रेस्क्यू, 11 सेना के घायल जवानों ​को हेलीकॉप्टर से लाया

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+