Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Uttarkashi cloudburst: धराली में SDRF, 135 लोगों का रेस्क्यू, 11 सेना के घायल जवानों ​को हेलीकॉप्टर से लाया

Uttarkashi cloudburst news: उत्तरकाशी के धराली में सेना और एसडीआरएफ की टीमें रेस्क्यू चला रही है। बाढ़ में आए मलबे और पानी से रेस्क्यू कार्य चलाने में काफी क​ठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच अब तक 135 लोगों सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया है।

साथ ही सेना के घायल 11 जवानों को मातली से हेलीकॉप्टर भेजा गया है। एसडीआरएफ स्थानीय लोगों को पार कराने के लिए अस्थाई पुल या व्यवस्था करने में जुटी है। धराली आपदा के दौरान मौके पर SDRF के पुलिस महानिरीक्षक अरुण मोहन जोशी भी पहुंच गए है। जो कि अपनी टीम का हौंसला बढ़ा रहे हैं।

Uttarkashi cloudburst UPDATE SDRF in Dharali rescue 135 people 11 injured army personnel helicopter

एसडीआरएफ से मिली जानकारी के अनुसार बादल फटने की सूचना मिलते ही आपदा की गंभीरता को देखते हुए राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) उत्तराखंड की टीमो को आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों, सेटेलाइट फोन एवं संचार संसाधनों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। लगातार भारी वर्षा, भूधंसाव व मलबा के कारण मार्ग अत्यंत खतरनाक व अवरुद्ध हो गया था, जिससे राहत बलों की पहुँच कठिन हो गई।

बावजूद इसके, SDRF टीम ने विषम भौगोलिक परिस्थितियों और खराब मौसम को चुनौती देते हुए अल्पतम समय में घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का मूल्यांकन किया। मौके पर पहुंचते ही पुलिस, अग्निशमन सेवा, ITBP, सेना एवं अन्य राहत एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित कर राहत एवं बचाव कार्यों को युद्धस्तर पर प्रारंभ किया गया।

SDRF जवानों द्वारा प्रभावित क्षेत्र में सघन सर्च एवं रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। थर्मल इमेजर, कटर, रोप्स, स्ट्रेचर जैसे अत्याधुनिक उपकरणों का प्रयोग कर मलबे में दबे संभावित व्यक्तियों की तलाश की जा रही है। SDRF द्वारा दुर्गम पहाड़ी मार्गों और अत्यंत जोखिमपूर्ण परिस्थितियों में चलकर लोगों तक पहुँचा जा रहा है। साथ ही, सुरक्षित स्थानों की पहचान कर प्रभावितों को वहां पहुँचाने की प्रक्रिया जारी है।

अब तक SDRF टीम द्वारा 135 व्यक्तियों को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया है, वहीं गंभीर रूप से घायल 11 सेना के जवानों को मातली से हेलीकॉप्टर द्वारा चिकित्सालय भेजा गया है। SDRF टीम सेटेलाइट फोन के माध्यम से संचार बनाए रखते हुए राहत कार्यों का संचालन कर रही है।धराली से दो घायल व्यक्तियों को SDRF और ITBP द्वारा मातली हेलीपैड से अस्पताल के लिए ITBP हॉस्पिटल मातली ले जाया गया। इस बीच एसडीआरएफ की टीम धराली बाढ़ वाले इलाके में अस्थाई पुल तैयार करने की कोशिश में जुट गई है। जिससे स्थानीय लोगों को आर पार कराया जा सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+