उत्तरकाशी मस्जिद बवाल पर बड़ा एक्शन,अधिकारियों पर गिरी गाज,सीएम धामी ने अभिलेखों को लेकर दिया बड़ा बयान

Uttarkashi masjid bawal उत्तरकाशी में को हुए मस्जिद के विरोध में बवाल को लेकर एक बार फिर सरकार सख्त नजर आ रही है। सीएम पुष्कर सिंह धामी के उत्तरकाशी दौरे के बाद प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अपर जिलाधिकारी रबा अब्बास और डीएसपी प्रशांत कुमार को अटैच किया गया है।

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरकाशी मस्जिद प्रकरण में अभिलेखों की जांच और किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ तो नहीं हुई इस बात के जांच के निर्देश दिए हैं। सीएम धामी ने कहा कि प्रशासन को दोबारा भूमि अभिलेखों की जांच करने के निर्देश दिए गए हैं।

Uttarkashi Masjid uproar controversy Big action blame on officials CM pushkar Dhami big statement regarding records

यदि कोई छेड़छाड़ की गई तो होगी कार्रवाई
किसी प्रकार की यदि कोई छेड़छाड़ की गई है तो इसकी जल्द ही रिपोर्ट आएगी, उसके बाद कार्रवाई की जाएगी। जिस भी जांच की जरूरत पड़ेगी, वो की जाएगी। बता दें कि बुधवार को सीएम धामी उत्तरकाशी दौरे पर रहे, जहां सीएम ने समीक्षा बैठक की। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष, विधायक समेत कई अधिकारी और भाजपा नेता मौजूद रहे।

अभिलेखों के जांच के निर्देश
इस बीच मस्जिद प्रकरण को लेकर हुए बवाल का मुद्दा उठाया जिसके बाद सीएम ने कार्रवाई करने और अभिलेखों के जांच करने के निर्देश दिए हैं। सीएम धामी ने कहा कि प्रदेश में लव, लैंड और थूक जिहाद की घटनाएं बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसी घटनाओं को अंजाम देने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं
उन्होंने कहा कि जल्द ही ऑलवेदर रोड का काम शुरू हो सकेगा। कहा कि अतिक्रमण के खिलाफ अभियान समाप्त नहीं हुआ है। पूरे राज्य के अंदर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। किसी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सरकारी जमीनों को कब्जा मुक्त कराया जाएगा।

क्या है मामला
24 अक्तूबर को एक संगठन ने मस्जिद के खिलाफ एक जनाक्रोश रैली निकाली। आरोप है कि मस्जिद अवैध है। इस दौरान बाजार बंद रहे। प्रदर्शनकारियों ने इस दौरान बेरिकेडिंग हटाने को लेकर जमकर बवाल किया। इस बीच पत्थरबाजी होने के बाद लाठीचार्ज हो गया। जिसमें कई लोग घायल हुए। जिले में धारा 163 लागू की गई। इस घटना के बाद पुलिस ने बवाल करने पर 8 नामजद और 200 अज्ञात के खिलाफ बीएनएस से संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया। घटना के विरोध में दो दिन बाजार बंद रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+