Uttarkashi Bus Accident : 26 की मौत, 4 घायल, CM शिवराज ने बताया घटना का कारण

देहरादून, 06 जून: उत्तराखंड के उत्तरकाशी में हुए सड़क हादसे के बाद राहत और बचाव कार्य पूरा हो गया है। हादसे में मरने वालों की संख्या 26 हो गई है, जबकि 4 लोग घायल हैं। घायलों को उपचार के लिए हायर सेंटर भेजा गया है। बता दें, रविवार शाम तीर्थयात्रियों से भरी बस यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर डामटा के पास खाई में गिर गई थी। बस में सवार लोग मध्य प्रदेश के रहने वाले थे। सभी तीर्थयात्रा पर यमुनोत्री जा रहे थे। मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने दुर्घटना का कारण बस का स्टेयरिंग फेल होना बताया है।

Recommended Video

    Uttarkashi Bus Accident: CM Shivraj ने कहा- शवों को किया जाएगा एयरलिफ्ट | वनइंडिया हिंदी | #News
    बस में 28 तीर्थयात्रियों समेत कुल 30 लोग सवार थे

    बस में 28 तीर्थयात्रियों समेत कुल 30 लोग सवार थे

    उत्तराखंड पुलिस के मुताबिक, खोज और बचाव अभियान समाप्त हो गया है। हादसे में कुल 26 लोगों की मौत हुई और 4 लोग घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए हायर सेंटर भेजा गया है। बस में 28 तीर्थयात्रियों समेत कुल 30 लोग सवार थे।

    सीएम शिवराज ने बताया दुर्घटना का कारण

    सीएम शिवराज ने बताया दुर्घटना का कारण

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान उत्तराखंड पहुंच गए हैं। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि बस का स्टीयरिंग फेल होने के चलते यह दुर्घटना हुई। ड्राइवर ने पहाड़ से टकराकर बस को रोकने का प्रयास किया, लेकिन टकराकर बस खाई में गिर गई। मध्य प्रदेश के 3 यात्री घटना में घायल हुए हैं, उनका इलाज जारी है। शिवराज ने कहा, ''हमने तय किया है कि मृतकों के परिवारों को 5 लाख रुपए और गंभीर रूप से घायलों को 50 हजार रुपए की राशि देंगे। घायलों का इलाज निशुल्क हो उसकी भी व्यवस्था की जाएगी। हम परिजनों से रात से संपर्क में हैं।''

    एयरफोर्स के विमान से ले जाए जाएंगे पार्थिव शरीर

    एयरफोर्स के विमान से ले जाए जाएंगे पार्थिव शरीर

    शिवराज सिंह ने बताया कि दुर्घटना में घायल हुए लोगों का इलाज जारी है। पोस्टमार्टम के बाद पार्थिव शरीर देहरादून रवाना कर दिए हैं। 10 बजे यह पार्थिव शरीर देहरादून पहुंचेंगे। पार्थिव शरीर ले जाने के लिए एयर फोर्स के विमान मांगे हैं। एयरफोर्स के विमान इन पार्थिव शरीर को खजुराहो लेकर पहुंचेंगे, जहां से यह पार्थिव शरीर वाहनों के माध्यमों से अलग-अलग गांव जाएंगे।

    उत्तराखंड के CM धामी ने क्या कहा ?

    उत्तराखंड के CM धामी ने क्या कहा ?

    उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार की सुबह बताया कि उन्हें रात में जानकारी मिली की डमटा के पास एक बस हादसे का शिकार हुई है। हम लोगों ने बचाव कार्य के लिए ज़िलाधिकारी, स्वास्थ्य और अन्य विभागों की टीमों को मौके पर भेजा। गृह मंत्री अमित शाह ने भी एनडीआरएफ की टीम भेजी है। धामी ने बताया कि सारे शवों को निकाल लिया गया है। शवों को देहरादून के लिए रवाना कर दिया है। हम लोग मौके पर जा रहे हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+