उत्तरकाशी हादसा:भागीरथी से 20 मीटर पहले कैसे अटकी बस, प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया इस तरह बची दर्जनों जिंदगिया

गंगोत्री धाम से दर्शन कर लौट रही बस उत्तरकाशी के गंगनानी में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में 7 लोगों की जान चली गई और 28 लोग घायल हैं।

गंगोत्री धाम से दर्शन कर लौट रही बस उत्तरकाशी के गंगनानी में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में 7 लोगों की जान चली गई और 28 लोग घायल हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बस करीब 70 मीटर गहरी खाई में गिरी, 20 मीटर और लुढ़कती तो सीधे भागीरथी नदी में समा सकती थी, लेकिन बीच में पेड़ और पुराने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक के मलबे में फंसकर बस बीच में ही अटकी, जिससे कई लोगों की जान बच गई।

Uttarkashi accident: how bus got stuck 20 meters before Bhagirathi, eyewitnesses dozens lives saved

गुजरात के यात्रियों को गंगोत्री दर्शन कराकर लौट रही बस गंगनानी के पास अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। इस बस में कुल 33 तीर्थयात्री सवार थे। इसके अलावा एक चालक और एक परिचालक मौजूद थे। हादसे में सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 28 घायलों को रेस्क्यू किया गया। घटना रविवार करीब सवा चार बजे की बताई जा रही है।

Recommended Video

    Uttarakhand: गंगोत्री धाम से लौट रही बस खाई में गिरी, 7 की मौत, 27 घायल

    हादसे में जो यात्री बच गए, उन्होंने स्थानीय लोगों को बताया कि बस में भजन कीर्तन चल रहा था। उत्तरकाशी करीब 30 किमी का सफर बचा हुआ था। रात में सभी को उत्तरकाशी के होटल पहुंचना था। इस बीच एक तीव्र मोड़ आया और बस चालक बस पर नियंत्रण खो बैठा।

    ये भी बताया जा रहा है कि बस चालक ओवरस्पीड में था। जिस वजह से बस सीधे सड़क के किनारे पेराफिट को तोड़कर खाई में जा गिरी। इस बीच चीख पुकार मच गई। आसपास स्थानीय लोगों ने जैसे ही बस हादसे की आवाज सुनी कई लोग दौड़ पड़े और स्थानीय पुलिस, प्रशासन को फोन किया। जिसके बाद तुरंत रेस्क्यू शुरू किया गया। जिसमें काफी तेजी से काम होने की बात सामने आई है। इस वजह से कई लोगों की जान भी बचा पाए।

    बस करीब 70 मीटर खाई में लटकी हुई मिली। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि 20 मीटर बस और लुढ़कती तो सीधे भागीरथी में बस समा जाती, ऐस में अधिक लोगों के हताहत होने की संभावना होती। जहां पर बस अटकी वहां पर पेड़ और झाड़ियां होने के साथ ही एक पुराना ट्रक का मलबा भी होना बताया गया है, जो कभी दुर्घटनाग्रस्त हुआ होगा। ऐसे में बस हादसे में कई लोगों की जान बचने के लिए ये सभी कारण अहम माने जा रहे हैं। इसके साथ ही एसडीआरएफ, पुलिस का तुरंत रेस्क्यू और स्थानीय लोगों की सक्रियता से भी कई लोगों को समय रहते बचाया जा सका।

    घायलों का विवरण

    1. घनश्याम भाई पुत्र भानुशंकर उम्र 54 वर्ष
    पता भावनगर गुजरात
    2. हरेंद्र सिंह पुत्र महीपत सिंह उम्र 40 वर्ष पता सरोजिनी नगर गुजरात
    3. अश्विनी पुत्र लाभ शंकर उम्र 43 वर्ष
    पता भावनगर गुजरात
    4. संजू पुत्र रमेश चंद्र उम्र 27 वर्ष, पता देहरादून
    5. जयदीप पुत्र मुन्ना भाई पता मोगा भावनगर गुजरात
    6. जीतू भाई पुत्र मोहित उम्र 30 वर्ष पता भावनगर गुजरात
    7. केतन भाई राजगुरु पुत्र हर्षद राय उम्र 59
    8. दीप्ति बेन पत्नी केतन भाई राजगुरु उम्र 58 वर्ष, पता भावनगर गुजरात
    9. नीरज पुत्र चंद्रकांत, 30 वर्ष, भावनगर, गुजरात
    10. मुकेश पुत्र फूलचंद उम्र 28 वर्ष पता ग्राम टीपरपुर सभावाला देहरादून
    11. विवेक पदारिया पुत्र मनीष पधारिया उम्र 24 वर्ष
    पता भावनगर गुजरात
    12. सुरेश पुत्र श्री भवानी, 55 वर्ष, भावनगर, गुजरात
    13. कमलेश उपाध्याय पुत्र वमन भाई उम्र 53 वर्ष पता भावनगर गुजरात
    14. बृजराज पुत्र जीविहा, 40 वर्ष, भावनगर, गुजरात
    15. रेखा बेन पत्नी श्री महेश भाई, 52 वर्ष, भावनगर, गुजरात
    16. श्रीमती देवकी पत्नी सुरेश भाई कावड़िया उम्र 55 वर्ष
    पता सूरत गुजरात
    17. मिरल पत्नी योगेश, 27 वर्ष, सूरत, गुजरात
    18. विजय राठौर पुत्र भानु जी उम्र 26 वर्ष पता भावनगर गुजरात
    19. जनार्दन पुत्र पोखरजी, 20 वर्ष, सूरत, गुजरात
    20. राघेर गिरवा पुत्र अखू उम्र 38 पता भाव नगर गुजरात
    21. अशोक सिंह पुत्र बलवंत सिंह उम 43 वर्ष
    22. मनीष भाई पुत्र रमणीक भाई उम्र 51 वर्ष पता भावनगर गुजरात
    23. श्रीमती नैना बेन पत्नी मनीष भाई उम्र 49 वर्ष
    पता भावनगर गुजरात
    24. श्रीमती दीप्ति त्रिवेदी पत्नी वैभव त्रिवेदी 39 वर्ष पता भावनगर गुजरात
    25. श्रीमती हेतल राजगुरु पत्नी जनार्दन उम्र 44 वर्ष
    पता भावनगर गुजरात
    26. गोदा भाई पुत्र मधु भाई, 45 वर्ष, सूरत, गुजरात
    27. संजय कुमार पुत्र साहूजी भाई, 35 वर्ष, सूरत गुजरात
    28. भरत भाई प्रजापति पुत्र कांति भाई, 39 वर्ष, सूरत, गुजरात

    मृतकों का विवरण:-
    1. गणपत मेहता पुत्र प्रताप राय मेहता, 61 वर्ष, भाव नगर, गुजरात
    2. करण भाटी पुत्र प्रभु जी, 29 वर्ष, भावनगर, गुजरात
    3. राजेश भाई मेहर पुत्र राघव भाई, 40 वर्ष, भावनगर, गुजरात
    4. गीगा भाई पुत्र गाभा अमर, 40 वर्ष, भावनगर, गुजरात
    5. मीना कमलेश्वर उपाध्याय पत्नी कमलेश्वर वामन भाई उपाध्याय, 52 वर्ष, भावनगर, गुजरात
    6. जोशी अनिरुद्ध भाई पुत्र हँसमुख राम राय, भावनगर गुजरात
    7. रक्षा जी मेहता पत्नी गणपत राय मेहता, 57 वर्ष, भावनगर, गुजरात

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+