Uttarakhand weather:प्री मानसून की बारिश के बीच अब कब आएगा मानसून, चार धाम यात्रा को लेकर भी एडवाइजरी जारी
उत्तराखंड में प्री मानसून की बारिश के बीच अब मानसून दस्तक देने जा रहा है। बीते कुछ दिनों से देहरादून समेत पहाड़ों में रुक रुक बारिश हो रही है।
अब 28 जून तक मानसून आने की संभावना मौसम विभाग जता रहा है। इस बीच प्रदेश की चार धाम यात्रा का भी संचालन हो रहा है। जिसके लिए अलर्ट जारी किया गया है।

आने वाले कुछ दिनों तक उत्तराखंड में भारी बारिश हो सकती है। जिसके लिए सभी को सतर्क किया गया है। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक के लिए राज्य भर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसमें खासतौर पर गढ़वाल और कुमाऊं के पर्वतीय जनपदों को शामिल किया गया है।
माना जा रहा है कि मानसून की दस्तक के साथ बारिश का सिलसिला तेज हो सकता है। गढ़वाल के साथ ही कुमाऊं के भी कई जनपदों में इसका असर पड़ना तय है। जिसके लिए सभी को सतर्क किया गया है।
दो माह तक भीषण गर्मी झेलने के बाद देहरादून समेत कई इलाकों में अब गर्मी से थोड़ा राहत मिल गई है। हालांकि उमस अभी भी लोगों को परेशान कर रही है। इस बीच बारिश शुरू होने से लोगों की परेशानी कम हुई है। कूलर और एसी को लेकर मचा घमासान अब थम सा गया है।
बीते दिनों बाजार में कूलर और एसी को लेकर जबरदस्त डिमांड देखी जा रही थी। जो अब थम गई है। इस बीच मानसून आने की मौसम विभाग ने संभावना जताई है। जिससे बारिश का क्रम जारी रहने वाला है। अब सरकार के लिए सबसे बड़ी चिंता चारधाम यात्रा है।
चारधाम यात्रा के लिए विशेष तौर पर मौसम विज्ञान केंद्र की तरफ से एडवाइजरी जारी की गई है। चारधाम रूट पर विशेष सावधानी बरतने के सुझाव दिए गए हैं। हालांकि यात्रा पर काफी दिनों से ब्रेक सा लगा है। आजकल बीते दिनों की तुलना में यात्री कम ही चार धाम यात्रा को पहुंच रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications