Uttarakhand weather: बारिश से मसूरी में पुश्ता गिरने से गाड़ियां मलबे के नीचे दबी, केदारनाथ में बर्फबारी

मसूरी में बारिश से लाइब्रेरी चौक के पास पुश्ता गिरने से कई गाड़ियां मलबे के नीचे दब गई है। पुश्ता गिरने से तीन वाहन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हुए हैं जबकि दो अन्य वाहनों को भी नुकसान हुआ है।

Uttarakhand weather: Vehicles buried under debris due to rain in Mussoorie, snowfall in Kedarnath

उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदला हुआ है। गुरूवार रात से ही लगातार देहरादून समेत पहाड़ी जिलों में बारिश का सिलसिला जारी है। जो कि शुक्रवार को भी जारी रहा। जिससे जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है।

पुश्ता गिरने से गाड़ियां मलबे के नीचे दब गई

मसूरी में बारिश से नुकसान की खबर है। हालांकि कोई जनहानि नहीं हुई है। मसूरी लाइब्रेरी चौक के पास पुश्ता गिरने से कई गाड़ियां मलबे के नीचे दब गई है। जानकारी के अनुसार, पुश्ता गिरने से तीन वाहन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हुए हैं जबकि दो अन्य वाहनों को भी नुकसान हुआ है। प्रशासन और पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य चलाया। मौसम के बदलने से एक बार फिर पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी हुई है।

केदारनाथ के रास्ते में भी जमकर बर्फबारी

केदारनाथ के रास्ते में भी जमकर बर्फबारी हुई है। जिससे निर्माण कार्य और रास्ते में बर्फ हटाने का काम प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को भी मौसम का मिजाज ऐसा ही रहने की संभावना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+