Uttarakhand weather update: बदलने वाला है मौसम का मिजाज,बारिश और बर्फबारी से पड़ेगी ठंड, जानिए कहां

Uttarakhand weather update: उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने जा रहा है। सुबह शाम ठंड के दस्तक के साथ ही अब तापमान में गिरावट दर्ज होने लगी है। जो कि आज से ज्यादा असर डालेगी। मौसम विभाग ने पर्वतीय जिलों में बारिश का अनुमान जताया है। जिनमें पांच जिले शामिल हैं।

साथ ही प्रदेश के अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान जताया है। ऊंचाई वाले स्थानों में बर्फबारी की भी आशंका है। ऐसे में आने वाले दिनो में ठंड का असर बढ़ने वाला है। बीते कुछ दिनों से बद्रीनाथ समेत ऊंचाई वाले कुछ इलाकों में बर्फ पड़ने से ठंड का असर दिखने लगा है।

Uttarakhand weather update pattern change rain snowfall cold know where mausham kaisa rahega

देहरादून में भी सुबह शाम ठंड
मौसम विभाग ने पांच जिलों उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में कहीं-कहीं गरज के साथ हल्की से हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। देहरादून में भी सुबह शाम ठंड पड़ने लगी है।

ठंड बढ़ने की संभावना
जबकि दिन में बादल छाए हुए हैं। हालांकि रविवार को हल्की उमस का एहसास हुआ लेकिन रात तक मौसम साफ रहा और हल्की ठंड का एहसास किया गया। आज से मौसम विभाग ने ठंड बढ़ने की संभावना जताई है।

उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी
बीते दिनों प्रदेश के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी हुई, जिस कारण निचले इलाकों में तापमान में गिरावट आ गई है। पहाड़ों में ठंड का पूरा असर दिखने लगा है। जबकि मैदानों में सुबह शाम ठंड का असर देखा जा रहा है।

पर्वतीय इलाकों में आज बारिश के आसार
प्रदेश के पर्वतीय जिलों में सोमवार को मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार पर्वतीय इलाकों में आज बारिश के आसार हैं।

मैदानी इलाकों के तापमान में भी असर
जिससे मैदानी इलाकों के तापमान में भी असर देखने को मिलेगा। हाल ही में ऊंची चोटियों पर हिमपात के कारण मैदानी इलाकों में ठंड का असर बढ़ गया है। अनुमान है कि आने वाले दिनों में ठंड और ज्यादा बढ़ेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+