Uttarakhand weather: चारों धाम समेत पहाड़ों में फिर जमकर हुई बर्फबारी, लौट आई ठंड, कब तक रहेगा ऐसा मौसम

उत्तराखंड में एक बार फिर बर्फबारी से प्रदेश भर में ठंड लौट आई है। आज यानि शुक्रवार दोपहर बाद गंगोत्री, यमुनोत्री, बदरीनाथ और केदारनाथ धाम समेत हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी, औली आदि जगहों में फिर से बर्फबारी हुई। जिसकी तस्वीरें सामने आ रही हैं। मौसम विभाग ने अगले दो दिन भी इसी तरह का मौसम रहने की संभावना जताई है।

Uttarakhand weather update Heavy snowfall again kedarnath gangotri badrinath Char Dham cold returned

शुक्रवार दोपहर से ही गंगोत्री धाम, मुखबा सहित हर्षिल घाटी में बर्फबारी शुरू हो गई थी। मुखबा गांव में जमकर बर्फबारी हो रही है। जबकि कुछ दिन पहले ही यहां बर्फबारी हुई थी। मुखबा गांव में ही मां गंगा का शीतकालीन प्रवास है। यहीं इन दिनों मां गंगा की पूजा होती है। ऐसे में तीर्थ पुरोहित बर्फबारी में मां गंगा की पूजा कर रहे हैं। इन दिनों की बर्फबारी किसानों और काश्तकारों के लिए राहत की खबर लेकर आई है।

इस क्षेत्र में सेब और राजमा का जमकर उत्पादन होता है। मौसम विभाग ने आज से तीन मार्च तक बारिश व बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है। प्रदेश भर के कई पहाड़ी इलाकों में आज रात से मौसम बदलने का अलर्ट जारी हुआ है। उत्तराखंड के कई इलाकों से आज दोपहर बाद से बर्फबारी की सूचना है।

आज सुबह से मौसम ने करवट ली। सुबह से ही राजधानी देहरादून समेत प्रदेश के कई इलाकों में बादल छाए रहे। यमुनोत्री धाम सहित आस-पास के इलाकों में दोपहर बाद बारिश शुरू हो गई। बाद में बर्फ भी गिरी। मौसम विज्ञान केंद्र ने उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में कहीं-कहीं भारी बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

दो मार्च को बारिश-बर्फबारी और ओलावृष्टि का ओरेंज अलर्ट जारी किया गया। वहीं तीन मार्च को भी प्रदेश भर में मौसम खराब रहेगा।साथ ही हर्षिल सहित मां गंगा के शीतकालीन धाम मुखबा में बर्फबारी शुरू हो गई। अभी तक यहां छह इंच से ज्यादा बर्फ जम चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+