Uttarakhand weather: उत्तराखंड में फिर आफत बनकर बरसी बारिश,बदरीनाथ हाईवे बंद,मौसम को लेकर ये है बड़ा अपडेट
उत्तराखंड में एक बार फिर कई दिनों बाद भारी बारिश का सिलसिला शुरू हुआ है। देहरादून समेत प्रदेश के कई जिलों में बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। जिससे जलभराव, यातायात प्रभावित होने के साथ ही सड़कें बंद होने की भी जानकारी सामने आ रही है।
बदरीनाथ हाईवे भी जगह-जगह भूस्खलन के चलते बंद है। साथ ही कई जगह प्रशासन की टीमें मार्ग खुलवाने में जुटी हैं। इसी तरह गंगोत्री, यमुनोत्री हाइर्व भी जगह जगह बाधित हो रहा है। बीते कुछ दिनों से बारिश का क्रम टूटा हुआ था, जिससे एक बार फिर उमस से लोग परेशान नजर आ रहे थे। लेकिन देर रात से बारिश का सिलसिला जारी है।

जो कि सोमवार सुबह तक जारी रहा। इससे मौसम में तो थोड़ा राहत मिली है लेकिन प्रदेशभर से लैंडस्लाइड और नुकसान की खबरें सामने आ रही है। मौसम विभाग ने भारी बारिश को देखते हुए कई जिलों के लिए यलो अलर्ट भी जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र ने उत्तराखंड में कई जिलों के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।
विभिन्न जिलों देहरादून, बागेश्वर, नैनीताल, चमोली और पिथौरागढ़ के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। देहरादून में देर रात से ही रूकरूक कर भारी बारिश का सिलसिला जारी है। जिससे सोमवार सुबह स्कूल जाने वाले बच्चों और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा है।
पहाड़ों में बारिश एक बार फिर आफत बनकर बरसी है। चमोली जिले में भारी बारिश का कहर देखने को मिला है। बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग कई जगह बाधित हैं। बद्रीनाथ पागलनाला मे मलबा आने के कारण अवरुद्ध है। राष्ट्रीय राजमार्ग बद्रीनाथ पाताल गंगा के पास मलबा आने के कारण अवरुद्ध है। राष्ट्रीय राजमार्ग छिनका, नंदप्रयाग तथा सिमली में बंद है व संपूर्ण जनपद में रात से लगातार बारिश हो रही है।
कर्णप्रयाग ग्वालदम मोटर मार्ग सुनला में मलबा आने के कारण अवरुद्ध है। थराली देवाल के मध्य मलबा आने के कारण सड़क मार्ग अवरूद्ध है। यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग भी डाबरकोट के पास मलबा आने से कई घंटो अवरूद्व रहा, जो कि यातायात के लिए सुचारू कर दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications