Uttarakhand weather update आठ जिलों के लिए भारी बर्षा का अलर्ट, तीन स्टेट हाईवे समेत 43 सड़कें बंद

उत्तराखंड में भारी बारिश से चार धाम यात्रा पर फिलहाल ब्रेक लग गया है। प्रदेशभर में दर्जनों सड़कें बंद पड़ी है। इसके साथ ही तीन स्टेट हाइर्व जगह जगह बाधित हो रखा है।

uttarakhand weather update उत्तराखंड में भारी बारिश से जन जीवन अस्त व्यस्त हो रखा है। चार धाम यात्रा पर फिलहाल ब्रेक लग गया है। प्रदेशभर में दर्जनों सड़कें बंद पड़ी है। इसके साथ ही तीन स्टेट हाइर्व जगह जगह बाधित हो रखा है। इस बीच मंगलवार को भी मौसम विभाग ने प्रदेश भर के आठ जिलों के लिए भारी बर्षा को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। देहरादून, हरिद्वार और नैनीताल जिलों में सबसे ज्यादा बारिश की संभावना जताई गई है। पहाड़ी जिलों के लिए बारिश मुसीबतों का पहाड़ लेकर आया है।

Uttarakhand weather update Heavy rain alert eight districts, 43 roads closed three state highways

उत्तराखंड में फिलहाल भारी बारिश से किसी तरह की राहत नहीं मिलने वाली है। प्रदेश के आठ पर्वतीय जिलों नैनीताल, चम्पावत, टिहरी, पौड़ी, देहरादून, हरिद्वार,बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में कहीं.कहीं तेज गर्जन के साथ बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अन्य जिलों में आकाशीय बिजली चमकने और बारिश होने की संभावना जताई है। भूस्खलन की भी आशंका जताई गई है। उधर सोमवार को भी प्रदेश भर में बारिश से कई स्थानों पर भूस्खलन की घटनाएं सामने आईं। इससे प्रदेश में 43 सड़कें बंद हो गईं।

इनमें तीन स्टेट हाईवे, दो मुख्य जिला मार्ग, एक अन्य जिला मार्ग और 37 ग्रामीण सड़कें शामिल थीं। सड़कों को खोलने के लिए 51 जेसीबी को लगाया गया था। इधर राज्य सरकार की ओर से लगातार चार धाम और संवदेनशील इलाकों पर लगातार नजर रखी जा रही है। अधिकारियों को किसी भी तरह की कोताही न बरतने को कहा गया है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सभी संबंधित विभागों को 24 घंटे अलर्ट मोड पर रखने के निर्देश दिए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+