Uttarakhand weather update रुद्रपुर में भारी बारिश से 02 मकानों में जलभराव,एसडीआरएफ ने लोगों को ऐसे बचाया

Uttarakhand weather update उत्तराखंड में पहाड़ से लेकर मैदान तक एक बार फिर बारिश का कहर देखने को मिला है। उधमसिंहनगर के रुद्रपुर में आजाद नगर में भारी बारिश से 02 मकानों में जलभराव हो गया।

जिसके बाद एसडीआरएफ ने रेस्क्यू चलाकर 65 लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। रुद्रपुर और चंपावत में में 12 घंटे से ज्यादा समय तक लगातार बारिश होती रही। बारिश से जगह- जगह मार्ग बाधित हो गए।

Uttarakhand weather update Due heavy rain Rudrapur 02 houses got waterlogged SDRF saved people

रुद्रपुर में लगातार बारिश से कल्याणी नदी उफान पर आ गई। जिससे निचले इलाकों में जलभराव हो गया है, सड़क पर पानी भरे होने से लोगों को आवाजाही में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। चंपावत में भी 12 घंटे से ज्यादा समय तक बारिश रही। बारिश के कारण टनकपुर एनएच पर मलबा आने से यातायात बाधित रहा।

भारी बारिश के चलते जगतपुरा वार्ड नंबर चार, शक्ति विहार, आजाद नगर एवं तीन पानी डेम में जलभराव हो गया है। एसडीआरएफ से मिली जानकारी के अनुसार आज 7 अगस्त को आपदा कंट्रोल रूम, उधमसिंहनगर द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि आजाद नगर, रूद्रपुर में अतिवृष्टि से जल भराव की स्थिति बनी हुई है। कम से कम दो मकानों में पानी भर गया है, जिसमें कुछ लोग फंसे हुए है।

सूचना पर पोस्ट रुदपुर से निरीक्षक बालम सिंह बजेली के नेतृत्व में SDRF टीम आवश्यक उपकरणों के तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुई। SDRF टीम द्वारा मौके पर पहुँचकर राहत एवं बचाव कार्य किया गया। SDRF टीम द्वारा राफ्ट की सहायता से वहां फंसे 65 लोगों को रेस्क्यू कर प्राथमिक विद्यालय, आजादनगर पहुंचा दिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+