Uttarakhand weather उत्तराखंड में फिर बदला मौसम, बारिश और बर्फबारी से बढ़ी ठंड, जानिए कब तक रहेगा ऐसा मौसम
Uttarakhand weather update उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। उत्तरकाशी समेत कई पहाड़ी जिलों में मौसम ने करवट बदली है। जिससे एक बार फिर ठंड बढ़ गई है। बुधवार सुबह से ही गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में बर्फबारी हो रही है। गंगोत्री मंदिर प्रांगण बर्फ की सफेद चादर से ढक गया है।

इसके अलावा उत्तरकाशी के कई इलाकों में बर्फबारी की खबरें हैं। उत्तरकाशी के बड़कोट तहसील क्षेत्र में बारिश की भी खबर है। जबकि मैदानी इलाकों में कई जगह हल्का कोहरा छाया हुआ है। राजधानी देहरादून समेत मसूरी, धनोल्टी और कैम्पटी में बादल छाये हुए हैं। ठंडी हवाएं चलने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
उधर, चकराता के लोखंडी में सीजन की पहली बर्फबारी हुई। मौसम विभाग की मानें तो अभी एक दो दिन और मौसम बर्फबारी वाला रहने वाला है। तीन हजार फीट से अधिक ऊंचे इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है। पहाड़ों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में कोहरे के चलते ठंड बढ़ गई है।
मौसम विभाग की भविष्यवाणी इस बार सटीक बैठी है। प्रदेशभर में आज सुबह से ही मौसम खराब बना हुआ है। उत्तरकाशी, चमोली जिले में बर्फबारी की सूचना है। देहरादून में भी आज सुबह से बादल छाये हुए हैं। रूकरूक कर बूंदाबादी भी हो रही है। जिससे एक बार फिर मौसम में ठंडक बढ़ गई है।
बता दें कि स्थानीय लोगों और पर्यटकों को लंबे समय से बर्फबारी का इंतजार है। इस बार बारिश और बर्फबारी न होने से लोग मायूस नजर आ रहे हैं। फसलों पर भी इसका विपरीत असर पड़ा है। आज बर्फबारी से थोड़ा राहत जरूर मिली है। मौसम विभाग ने आगे कुछ दिनों के लिए अलर्ट जारी किया है।
अब बर्फबारी के चलते पर्यटकों के उमड़ने की भी उम्मीद है। दिसंबर और जनवरी में लोगों को उम्मीद से कम बर्फबारी देखने को मिली। जिससे लोग निराश नजर आए। अब जिस तरह से जनवरी अंत और फरवरी शुरूआत में बर्फबारी और बारिश का अलर्ट है। ऐसे में एक बार फिर लोगों की उम्मीदें जगी है।












Click it and Unblock the Notifications