Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Uttarakhand Weather today बदला मौसम, फिर बारिश व बर्फबारी, जानिए कब तक और कहां-कहां

Uttarakhand Weather today उत्तराखंड में आज मौसम का मिजाज बदला हुआ है। सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। मैदानी जिलों में कोहरा तो पहाड़ी में बादल छाए हुए हैं। आज से फिर बारिश और बर्फबारी हो सकती है। मौसम विभाग ने हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ हिस्सों में कोहरा छाने का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

इसके अलावा उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश के साथ बर्फबारी की संभावना जताई है। आने वाले दिनों की बात करें तो 11 फरवरी तक प्रदेश में मौसम का मिजाज कुछ ऐसा ही रहेगा।

Uttarakhand Weather today dehradun kedarnath Change rain snowfall know when where aaj ka mousham

12 फरवरी से मौसम शुष्क होगा और मैदानी हिस्सों में तेज धूप खिलने से गर्मी का अहसास होगा और तापमान में बढ़ोत्तरी होगी। रविवार को दिन भर मौसम शुष्क बना रहा। ​दिन में चटक धूप निकली। लेकिन सोमवार सुबह मैदानी इलाकों में सोमवार को कोहरा छाने के साथ पर्वतीय इलाकों में बारिश-बर्फबारी की संभावना बनी हुई है।

इसके चलते ठंड बढ़ सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ हिस्सों में कोहरा छाने का यलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश के साथ बर्फबारी के आसार हैं। खासकर प्रदेश के 3000 मीटर से अधिक से ऊंचाई वाले हिस्सों में बर्फबारी की संभावना अधिक है।

बीते लंबे समय से मौसम शुष्क बना हुआ है। जिससे दिन में तेज धूप निकल रही है। जिससे दिन में गर्मी का एहसास हो रहा है। हालांकि सुबह शाम जबरदस्त ठंड है। आज फिर मौसम बदला है। बादल और बारिश होने से मौसम में ठंडक बन गई है। ​जो कि आने वाले दिनों तक रह सकती है। हालांकि 12 फरवरी से मौसम साफ रहेगा। जिससे फिर से दिन में गर्मी का एहसास हो सकता है। जिन लोगों को पहाड़ों में बारिश व बर्फबारी का इंतजार है, उनकी मुराद आज पूरी हो सकती है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+