Uttarakhand weather: पहाड़ों में बर्फबारी, मैदानी इलाकों में शीतलहर, जानिए 18 दिसंबर तक कैसा रहेगा मौसम का हाल

Uttarakhand weather: उत्तराखंड में आने वाले दिनों में अभी मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई जा रही है। ऐसे में अगले कुछ दिनों तक ठंड का असर जारी रहेगा। मौसम विभाग की मानें तो प्रदेश भर में 18 दिसंबर तक मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन शीतलहर के चलते पहाड़ से लेकर मैदान तक सुबह-शाम ठंड पड़ने के साथ ही तापमान में गिरावट भी देखने को मिलेगी। ऊंचाई वाले इलाकों में हुई बर्फबारी से मैदानी इलाकों में शीतलहर चलेगी।

Uttarakhand weather Snowfall mountains, cold wave plains, know how weather will be till December 18.

उत्तराखंड में बीते कुछ दिनों में बर्फबारी व बारिश के चलते मौसम में ठंडक बढ़ गई है। मैदान से लेकर पहाड़ तक ठंड का असर बढ़ता जा रहा है। चार धाम समेत ऊंचाई वाले इलाकों में हुई बर्फबारी का सीधा असर मैदानी इलाकों के तापमान में पड़ता है।

शीतलहर के चलने से सुबह-शाम के साथ दिन के तापमान में भी असर देखने को मिलता है। मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश भर में 18 दिसंबर तक मौसम शुष्क तो रहेगा, लेकिन शीतलहर के चलते पहाड़ से लेकर मैदान तक सुबह-शाम के समय ठंड सताएगी।

इसके अलावा दोनों समय के तापमान में गिरावट भी देखने को मिलेगी। मैदानी इलाकों में सुबह के समय कोहरे की चादर लोगों को परेशान कर रही है। खासकर ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार जिले में कोहरा छा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+