Uttarakhand weather: देहरादून समेत इन जिलों में बारिश का अलर्ट, मैदानी इलाकों में सताएगी गर्मी, जानिए कब तक
Uttarakhand weather: उत्तराखंड में बारिश का सिलसिला जारी है। देहरादून समेत तीन जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मानसून की रफ्तार भले ही कम हुई हो लेकिन बारिश थमने का नाम नहीं ले रही है। रविवार को भी देहरादून में जमकर बारिश हुई। दिनभर उमस के बाद देर शाम में बारिश ने तापमान में काफी गिरावट लाई।
बीते सप्ताह प्रदेश में सामान्य से 200 फीसदी अधिक बारिश हुई है। प्रदेश में 28 अगस्त से तीन सितंबर तक 187.6 एमएम बारिश दर्ज की गई, जो सामान्य से करीब 200 फीसदी अधिक है। सबसे अधिक बारिश बागेश्वर जिले में दर्ज की गई है।

उत्तराखंड में एक बार फिर से भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है, मौसम विभाग की तरफ से प्रदेश के तीन जिलों में बारिश चेतावनी जारी की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से आज देहरादून, चंपावत और नैनीताल जिले में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
अन्य जिलों में भी बिजली चमकने के साथ तेज बारिश की संभावना जताई गई है। मैदानी इलाकों में दिन के समय चटख धूप खिलने से गर्मी परेशान करेगी। आने वाले दिनों में प्रदेशभर में हल्की बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। आपदा प्रबंधन विभाग ने मौसम की चेतावनी को देखते हुए प्रशासन को अलर्ट कर दिया है।
प्रदेश में 28 अगस्त से तीन सितंबर तक 187.6 एमएम बारिश दर्ज की गई, जो सामान्य से करीब 200 फीसदी अधिक है। सबसे अधिक बारिश बागेश्वर जिले में दर्ज की गई है। यहां सप्ताह भर में 274.3 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई, जो सामान्य से 686 फीसदी ज्यादा है।
उधर बारिश थमते ही सरकार ने चार धाम यात्रा फिर से शुरू कर दी है। बद्रीनाथ व केदारनाथ के लिए रजिस्ट्रेशन किए जा रहे हैं। गंगोत्री व यमुनोत्री की यात्रा पर अब भी ब्रेक लगाया हुआ है। बारिश व भूस्खलन के चलते प्रदेशभर की करीब 300 सड़कें बंद है। जिन्हें चालू कराने के लिए लगातार काम किया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications