Uttarakhand weather news: बदल रहा मौसम का मिजाज, गर्मी की तपिश से परेशान मिल सकती है राहत, जानिए कहां और कब तक
Uttarakhand weather news: उत्तराखंड में बहुत दिनों से गर्मी की तपिश बढ़ती जा रही है। खासकर दिन में गर्मी अभी से प्रकोप दिखाने लगी है। हालांकि आज से पहाड़ों में मौसम का मिजाज बदल रहा है। लेकिन मैदानों में राहत के आसार कम है।
बुधवार से अगले एक सप्ताह तक दून समेत प्रदेश के लगभग सभी जनपदों में बादल छाये रहने और कहीं-कही मध्यम से हल्की वर्षा हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक 8 अप्रैल से वेस्टर्न डिस्टरबेंस के सक्रिय होने के चलते उत्तराखंड के विभिन्न जिलों में गरज और चमक के साथ बारिश की बौछारें पड़ने का अनुमान है।

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार से 13 अप्रैल तक लगभग सभी जन पदों में कहीं-कही हलकी वर्षा होने और घने बादल छाये रहने से पारा सामान्य के आसपास बना रहेगा। 14 अप्रैल से एक बार फिर मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है।
मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है, जबकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। प्रदेशभर के अधिकतर हिस्से में बिजली चमकने के साथ कुछ इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम के मिजाज बदलने से उत्तराखंड के मैदानी जिलों के कुछ इलाकों में बारिश के साथ ही ओलावृष्टि की भी संभावना है। आने वाले दिनों की बात करें तो पर्वतीय इलाकों में 11 अप्रैल तक मौसम बिगड़ने के आसार हैं। इस बीच नैनीताल में आज करीब 15 मिनट तक तेज बारिश के साथ ओले गिरे। इसके बाद हल्की बूंदाबांदी जारी रही। नैनीताल शहर में मंगलवार सुबह से ही मौसम ने करवट ले ली। 12 बजे के बाद करीब 15 मिनट तक तेज बारिश के साथ ओले गिरे। इसके बाद हल्की बूंदाबांदी जारी रही। जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है।












Click it and Unblock the Notifications