उत्तराखंड में फिर से बदलने लगा मौसम, बर्फबारी और बारिश को लेकर आया बड़ा अपडेट

उत्तराखंड में आज से एक बार फिर मौसम बदलने बदलने लगा है। जिसका असर आज सुबह से ही नजर आ रहा है। मौसम विभाग ने कई जिलों में बारिश व बर्फबारी की संभावना जताई है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में ओलावृष्टि का यलो अलर्ट भी जारी किया है।

Uttarakhand Weather mousham update started changing again big update regarding snowfall rain

मौसम विभाग ने उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में ओलावृष्टि का येलो अलर्ट किया जारी है। साथ ही 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई है। मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में परिवर्तन आएगा।

मौसम विभाग के अनुसार आज से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल सकता है। रविवार और सोमवार को चोटियों पर भारी हिमपात को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। निचले इलाकों में हल्की वर्षा होने की भी उम्मीद है। देहरादून में आज सुबह से बादलों की लुका छुपी जारी है।

इसके साथ ही मौसम में हल्की ठंडक बढ़ गई है। उत्तराखंड में बीते कई दिनों से मौसम में गर्मी का असर नजर आने लगा था। दिन में चटक धूप से गर्मी का एहसास भी नजर आ रहा था। लेकिन रविवार सुबह से ही अचानक मौसम बदल गया है। साथ ही ठंड भी बड़ने लगी है। अगले तीन दिन चोटियों पर भारी हिमपात को लेकर चेतावनी जारी की गई है। जिससे एक बार फिर ठंड के बढ़ने के आसार हैं।

अगले कुछ दिनों में मौसम करवट बदल सकता है। हालांकि मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रह सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, प्रदेश में आज शाम से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है। रविवार और सोमवार को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में 2800 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी हिमपात को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। आसपास के क्षेत्रों में हल्की वर्षा, बर्फबारी के आसार हैं। जिससे तापमान में भी गिरावट आ सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+