Uttarakhand weather: 7 जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट,5 जिलों में स्कूल बंद,जानिए कब तक बरसेगा मौसम
Uttarakhand weather update: उत्तराखंड में मानसून जाने से पहले एक बार फिर जमकर बरस रहा है। आज गुरूवार को देहरादून समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है। भारी बारिश को देखते हुए पांच जिलों में आज स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है।
मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्य के 7 जिलों में भारी से भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। आज सुबह से ही बारिश का क्रम जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार गुरुवार 12 और शुक्रवार 13 सितंबर को मौसम को लेकर विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है।

दो दिनों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। इसके बाद मानसून थोड़ा कमजोर पड़ने की उम्मीद है।मौसम विज्ञान केंद्र ने देहरादून समेत राज्य के सात जिलों में भारी से भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। इनमें गढ़वाल मंडल के तीन जिले और कुमाऊं जिले के चार जिलों में भारी से भारी बारिश का रेड अलर्ट है।
देहरादून, पौड़ी, हरिद्वार, बागेश्वर, चंपावत, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर में बारिश का रेड अलर्ट है। छह जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जिनमें उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ जिले शामिल हैं।
केदारनाथ समेत चारों धामों में भी रूक रूक कर बारिश का क्रम जारी है। इससे यात्रा पर असर पड़ रहा है। बीते दिनों केदारनाथ यात्रा मार्ग पर हुए भूस्खलन से कई तरह की मुश्किलें हो रही हैं। ऐसे में एक बार फिर बारिश आफत बनकर बरस रही है। इन दिनों यात्रा करना काफी मुश्किल भरा हो सकता है। माना जा रहा है कि 15 सितंबर को मानूसन की आधिकारिक तौर पर विदाई होगी।
मौसम के रेड और ऑरेंज अलर्ट को देखते हुए राज्य के पांच जिलों में आज स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है। आज देहरादून, चमोली, चंपावत, नैनीताल और बागेश्वर में कक्षा 1 से 12 तक के स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे।












Click it and Unblock the Notifications